scriptCrime : पुरानी रंजिश में चार लोगों ने पिटाई कर विकास को उतार दिया मौत के घाट | crime news in seoni | Patrika News
सिवनी

Crime : पुरानी रंजिश में चार लोगों ने पिटाई कर विकास को उतार दिया मौत के घाट

– पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार, दो फरार

सिवनीApr 04, 2024 / 09:50 pm

akhilesh thakur

piche_police.jpg
सिवनी/बखारी. बंडोल थाना क्षेत्र के बस स्टेण्ड बखारी पर मिले विकास उर्फ विक्की पिता मुन्ना लाल हंस की चार लोगों ने मिलकर हत्या की थी। बंडोल पुलिस ने इसका खुलासा गुरुवार को किया है। पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

बंडोल पुलिस के अनुसार विक्की की हत्या उसके जानने वाले चार लोगों ने पुरानी रंजिश में की थी। हत्या के पूर्व सभी बस स्टेण्ड पर मिले थे। उस समय सभी शराब के नशे में थे। चारो ने मिलकर मंगलवार की रात विक्की की बांस का डंडा, लोहे की रॉड आदि से पिटाई की और उसे मरणसन्न हॉल में छोडक़र चले गए। काफी देर तक विक्की घायलावस्था में पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि उसको कई लोगों ने देखा, लेकिन किसी ने इसकी सूचना रात में पुलिस को नहीं दी।
सुबह में उसके मरने की खबर कोटवार ने बंडोल पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक विक्की के पैर व सिर में गंभीर चोट के निशान थे। माके पर खून फैला हुआ था। उसके कपड़े पूरे धूल से सने हुए थे।
गवाहों से पूछताछ के आधार पर ग्राम बखारी निवासी आरोपी थाने का गुण्डा बदमाश जित्तु उर्फ जितेन्द्र पिता थुन्नू भारती, वीरन पिता सामू यादव को पुलिस ने छपारा हाइवे पर स्थित ग्राम सादक सिवनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। बखारी निवासी बंटू उर्फ जल्लाद पिता अन्नीलाल नामदेव व जाविर खान पिता मंसूर खान फरार है। बंडोल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
कारवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी बंडोल के अलावा स.उ.नि. जसवंत सिंह ठाकुर, मायाराम धुर्वे, अशोक सेन व राजेन्द्र नागवंशी, प्र. आर. अवधेश बघेल, नौसाद खैरो, आरक्षक सतीश पाल, राजेश सरयाम, जितेन्द्र रंगारे, सतेन्द्र चन्द्रवंशी, नीरज राजपूत, सैनिक नारायण डेहरिया व दशाराम भलावी का योगदान सराहनीय रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो