scriptयूपी की 7 मई को होगा तीसरे चरण का मतदान, दांव पर लगी इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा, समझिए समीकरण | Lok Sabha Election 2024 third phase voting on May 7 reputation of dimple yadav aditya yadav sp singh baghel rajveer singh at stake | Patrika News
बरेली

यूपी की 7 मई को होगा तीसरे चरण का मतदान, दांव पर लगी इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा, समझिए समीकरण

Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें से 5 सीटें ऐसी हैं, जिसपर पूरे यूपी की नजर टिकी हुई है। आइए समझते हैं उन सीटों का समीकरण…

बरेलीMay 06, 2024 / 10:44 am

Sanjana Singh

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर मुकाबला होना है। इन दस सीटों में से आठ सीटों पर 2019 में भाजपा ने जीत हासिल की थी बाकि 2 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं तीसरे चरण की हाॅट सीटों पर क्या हैं समीकरण?

संभल लोकसभा सीट

संभल से सपा ने शफीकुर्रहमान बर्क के बेटे जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को मैदान में उतारा है जबकि बसपा ने पूर्व विधायक सौलत अली को चुनावी रण में उतरा है। ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा हो गया है। यहां बसपा के सौलत सपा के वोटों में सेंध लगा रहे हैं।

बदायूं लोकसभा सीट

भाजपा ने बदायूं सीट से पहली बार अपने संगठन के दिग्गज दुर्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सपा ने शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया है। बसपा ने मुस्लिम खां पर दांव लगाकर चुनाव को रोचक बना दिया है। अब बसपा का दांव भाजपा- सपा की राह में रोड़े अटका रहा है।

हाथरस लोकसभा सीट

भाजपा ने यहां से अनूप प्रधान वाल्मीकि को मैदान में उतारा है जबकि सपा ने जसवीर वाल्मीकि को चुनावी रण में उतार दिया। बसपा ने हेमबाबू धनगर को टिकट दिया है। हाथरस एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। ऐसे में यहां सभी एक-दूसरे की राह काटते नजर आ रहे हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट

मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रही है। यहां सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव चुनावी मैदान में उतरी हैं और भाजपा ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को उतारा है। बसपा ने शिवप्रसाद यादव को मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है।
यह भी पढ़ें

सीतापुर में गरजे पीएम मोदी, बोले- मेरा कोई नहीं, वारिस भी आप, परिवार भी आप

आगरा लोकसभा सीट

आगरा लोकसभा सीट 2009 से भाजपा के कब्जे में है। 2009 और 2014 में रामशंकर कठेरिया चुने गए और 2019 में भाजपा से एसपी सिंह बघेल चुने गए। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने जाटव समुदाय के प्रत्याशी उतारे हैं और दोनों ही नए चेहरे हैं। बसपा से पूजा अमरोही प्रत्याशी हैं और सपा ने सुरेश चंद कर्दम को उतारा है।

एटा लोकसभा सीट

एटा से भाजपा ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह को टिकट दिया है। सपा ने इस बार देवेश शाक्य को मैदान में उतारकर नया समीकरण रच दिया। बसपा ने इरफान को मैदान में उतारा है।

Hindi News/ Bareilly / यूपी की 7 मई को होगा तीसरे चरण का मतदान, दांव पर लगी इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा, समझिए समीकरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो