scriptएंबुलेंस के अंदर चल रहा था ऐसा काम देखकर पुलिस भी रह गई हैरान | illegal work is going on in ambulance cabin | Patrika News

एंबुलेंस के अंदर चल रहा था ऐसा काम देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

locationसहारनपुरPublished: Aug 25, 2019 11:45:54 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

पुलिस ने एंबुलेंस को किया रुकने का इशारा तो चालक करने लगा वापस माेड़ने की काेशिश
शक होने पर भी तलाशी ली गई ताे मिली आपत्तिजनक वस्तुएंएंबूलेंस में की जा रही नशीले पदार्थ की तस्करी

ndps.jpg

एंबुलेंस

सहारनपुर। नशे के कारोबारियों ने एंबुलेंस की गरिमा को भी दांव पर लगा दिया। सहारनपुर पुलिस ने एंबुलेंस में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर एंबुलेंस में नशीले पदार्थ की तस्करी करने का आरोप है।
मामला कोतवाली गंगोह क्षेत्र का है। पुलिस सलारपुर तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम ने एक एंबुलेंस को आते हुए देखा। इस एंबुलेंस के शीशों पर रेड टेप श्( Red Tape) लगी हुई थी। शक होने पर पुलिस ने एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया ताेचालक ने एंबुलेंस को तेजी से मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने इस एंबुलेंस को घेर लिया जब इसे रुकवाकर तलाशी ली गई तो इसमें तीन युवक सवार मिले। इन तीनों की तलाशी लेने पर इनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में तीनों ने अपने नाम गणपत पुत्र हेमराज निवासी यमुना नगर, विवेक पुत्र मदनलाल निवासी मॉडल टाउन व विनीत पुत्र भरत निवासी यमुनानगर बताए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनाें काे NDPS एक्ट में निरुद् कर न्यायलय के समक्ष पेश किया है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो