scriptदो देशों के नागरिक हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी? कोर्ट पहुंचा मामला | Allegation on Congress President Rahul Gandhi is a citizen of two countries case in Filed Bihar court | Patrika News

दो देशों के नागरिक हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी? कोर्ट पहुंचा मामला

Published: Sep 05, 2018 04:15:18 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भारत के साथ एक और देश की नागरिकता रखने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर बिहार की एक अदालत में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

bjp

दो देशों के नागरिक हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी? कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर दोहरी नागरिका और देश को धोखा देने का आरोप लगाते हुए बिहार के की एक अदालत में मुकदमा दायर हुआ है। मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनीता कुमारी सिंह की अदालत में दायर परिवाद पत्र में कहा गया है कि गांधी इटली और भारत की दोहरी नागरिकता लिए हुए हैं तथा इन दोनों देशों का पासपोर्ट रखे हुए हैं।

इटली के आम चुनाव में वोट देने का भी आरोप

याचिकाकर्ता एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने परिवाद पत्र में कहा है कि राहुल गांधी ने देश को धोखा और गलत जानकारी दी है। याचिकाकर्ता का दावा है कि इटली में मार्च में हुए आम चुनाव में गांधी ने मतदान भी किया है। ओझा ने परिवाद पत्र में दावा किया है कि गांधी की पार्टी का वास्तविक नाम ‘इंदिरा कांग्रेस इंडिया’ है और उन्होंने ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ के नाम का उपयोग कर राष्ट्र के साथ धोखा किया है।

26 सितंबर को होगी सुनवाई

परिवाद पत्र के माध्यम से ओझा ने अदालत से पूरे मामले की जांच का आदेश देने का आग्रह किया है। ओझा ने बताया कि इस मामले की सुनवाई के लिए अदालत ने 26 सितंबर की तारीख तय की है। गौरतलब है कि ओझा ने 25 अगस्त को भी गांधी पर विदेश यात्रा के दौरान भारत की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए एक परिवाद पत्र दाखिल किया था।

राहुल के कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विवाद जारी

वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी जमकर विवाद हो रहा है। उनपर आरोप लगा है कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने नेपाल के एक मशहूर रेस्टोरेंट में उन्होंने भोजन किया। कुछ लोग आरोप यह लगा रहे हैं कि इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर नॉन वेज खाया। इसपर विवाद बढ़ता देख रेस्टोरेंट की ओर से बयान आया। जिसमें साफ किया गया कि राहुल के नॉनवेज खाने को लेकर किए जा रहे दावे बिल्कुल झूठे हैं। बयान में कहा गया, ‘ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ऑर्डर किए गए खाने को लेकर मीडिया की ओर से सवाल किए जा रहे हैं। हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि उन्होंने मेन्यू में से शुद्ध शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो