scriptमहासंयोग में  होगा महालक्ष्मी पूजन | Patrika News | Patrika News

महासंयोग में  होगा महालक्ष्मी पूजन

locationमंदसौरPublished: Nov 06, 2018 09:46:38 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

महासंयोग में होगा महालक्ष्मी पूजन

patrika

महासंयोग में  होगा महालक्ष्मी पूजन

मंदसौर । शहर सहित जिले भर में बुधवार को घर-घर महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा। दीवाली के अवसर पर तीन दिनों से शहर के बाजारों में अच्छी खासी भीड़ है। त्यौहारी भीड़ व अच्छा व्यापार होने से व्यापरियों में उत्साह है। कृष्ण पक्ष अमावस्या 7 नवंबर को धन की देवी महालक्ष्मी की विशेष पूजा होगी। उल्लेखनीय हैकि इस बार कई सालो बाद दीपावली पर गुरु और शनि का दुर्लभ योग बन रहा है। दीपावली पर देव गुरु बृहस्पति, मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अलावा मंगल ग्रह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में रहेंगे। शनि ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में रहेंगे। शुक्रग्रह अपनी तुला राशि में रहेंगे। शुक्र ग्रह के तुला राशि में होने के कारण मालव्य योग भी बनेगा। इस योग में शुरू किए गए कामों से धन-धान्य में वृद्धि होगी। दीपावली पर स्वाति नक्षत्र शाम 7.36 बजे तक रहेगा। आयुष्मान योग शाम 5.56 बजे तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग और धूम्र योग भी रहेगा।
बदलेंगे रोकडिय़ा व बही-खाते
संस्थानों एवं दुकानों में माता लक्ष्मी के पूजन के साथ रोकड़-बही बदले जाएंगे। दवात-कलम के अलावा वाहनों एवं मशीनों की पूजा होगी। बच्चें हो या अथवा बुजूर्ग हर कोई नवीन वस्त्र पहने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर दीवाली की शुभकामना देंगें। मंदिरों में भी दीपावली पर्व आस्था के साथ मनाया जाएगा। शाम को पटाखों की गूंज से शहर गूंज उठेगा। देर रात तक पटाखें जलाएंगे। रह-रहकर धमाकों की गंूज सुनाई देगी। शहर के बाजार में सुबह से देर रात तक लोगों का मेला लगा रहा। इस दरमियान हर १०-२० मिनट में प्रमुख मार्गो पर जाम लगता रहा। त्यौहार के चलते रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही। वहीं शहर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ रही। यात्रियों को काफी मशक्कत कर यात्रा करना पड़ी।
विद्युत रोशनी से जगमग हुए घर-आंगन
शहर हो अथवा गांव, शाम होते ही घर- घर में दीपक की कतारें लग रही है। कोई तेल के दीए जला रहा है तो कोई मोम के। दीपावली पर खास तौर पर युवतियां विभिन्न आकृति की रंगोली बना रही है। दीपोत्सव पर दुकान हो अथवा घर या फिर कोई व्यवसायिक संस्थान विद्युत रोशनी से जगमगा रहे हैं। शहर के दयामंदिर मार्ग, कालाखेत सहित कई बाजार रात्रि में विद्युत रोशनी से जगमगा रहे हैं। वहीं नए कपड़े पहनने, पटाखे चलाने और मिठाईयां खाने के लिए बच्चे व युवा आतुर है। अन्य बाजार किराना, फूल, सजावटी सामान के मार्केट में भी रोनक रही। मंगलवार को महालक्ष्मी पूजन पर घरों को फूलों के वंदनवार से सजाया जाएगा। इसके अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों को भी सजाया जाएगा। दीपावली व उसके बाद एक -दूसरे को बधाईयां देने वालों का हर घर में तांता लगेगा। यहां एक-दूसरे को बधाई देकर मुंह मीठा किया जाएगा।
रेडिमेड व मिठाई बाजार में रही बूम
कपड़ा और मिठाई मार्केट में बूम रहा। मंगलवार को शहर के जूता व रेडिमेड कपड़ा मार्केट में ग्राहकों का तांता लगा रहा। गांधी चौराहा, कालाखेत, सदर बाजार व कालिदास मार्ग की कपड़ों की दुकानों पर व्यापारियों व्यस्त दिखे। वहीं जनकुपूरा, बीपीएल चौराहा क्षेत्र, कालाखेत, शुक्ला चौक क्षेत्र में मिठाईयों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही। इसके साथ ही नमकीन खाद्य पदार्थो की भी खूब बिक्री हुई। पूजन सामग्री अन्य बाजार में भी काफी रौनक रही। घर-घर में तरह-तरह की मिठाईयां व अन्य स्वादिष्ठ व्यंजन बनाए गए। महिलाएं देर रात तक रसोई में व्यंजन बनाने में व्यस्त दिखी। पटाखों की भी जमकर खरीदारी हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो