केबल व्यवसायी का शव बरामद पूर्व बर्दवान . पूर्व बर्दवान के कटवा के निकट एक खाल से केबल व्यवसायी का शव मिला। उसके शव के पास से साइकिल व बैग भी बरामद हुआ है। मृतक का नाम शुभाशिष मुखोपाध्याय (42) है। वह शाहापुर का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की शाम को शुभाशिष घर से निकला था उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह घर से थोड़ी सी दूरी पर स्थित एक नाले में उसका शव पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आने के कारण वह खाल में गिर गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।