scriptबीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में विस्फोट | Blast in Trinamool Congress party office in Birbhoom | Patrika News

बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में विस्फोट

locationकोलकाताPublished: Sep 10, 2018 10:44:18 pm

– सुबह साढे नौ बजे हुए जोरदार धमाके से दहला इलाका- पार्टी कार्यालय पूरी तरह से ध्वस्त, कोई हताहत नहीं

kolkata West Bengal

बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में विस्फोट

कोलकाता

बीरभूम जिले के कांकड़तल्ला इलाका स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में सोमवार को जोरदार धमाका हुआ। तेज आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। चारों ओर काला धुआं भर गया। विस्फोट में पार्टी कार्यालय पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पार्टी कार्यालय में बम रखा गया था। किसी कारण से बम फट गया।
बताया जाता है कि तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक घोष और कार्यकारी अध्यक्ष उज्ज्वल कादेर के बीच लम्बे समय से तनाव चल रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में जोरदार बमबाजी भी हुई थी। उक्त कार्यालय दीपक घोष के कब्जे में था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार के अनुसार दीपक घोष के समर्थक पार्टी कार्यालय में बम छुपा कर रखे थे। तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्क्ष अणुब्रत मंडल ने विस्फोट के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। अणुब्रत मंडल ने कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड से आए भाजपा समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में विस्फोट कराया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष रामकृष्ण राय ने आरोप को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि घटना तृणमूल कांग्रेस के गुटीय विवाद का परिणाम है। अणुब्रत मंडल पार्टी के गुटीय विवाद को छिपाने के लिए भाजपा पर दोष मढऩे की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश भाजपाध्यक्ष दिलीप घोष ने भी अणुब्रत मंडल के आरोप को झूठा बताया। दिलीप घोष ने कहा कि अणुब्रत मंडल मनगढं़त कहानी बनाने में माहिर हैं। झारखंड़ से अपराधी राज्य में प्रवेश कर रहे हैं। दिनदहाड़े तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में बम विस्फोट करके चले जा रहे हैं तो पुलिस क्या कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के लोग क्या कर रहे हैं? पिछले महीने २३ तारीख को पश्चिम मिदनापुर जिले के नारायणगढ़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में विस्फोट हुआ था। सुबह में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो