scriptयह पत्थर होता है बड़ा ही चमत्कारी, जिसके घर में होगा वह सात पीड़ियों तक गरीब नही हो सकता | dhan prapti upay how to get money | Patrika News

यह पत्थर होता है बड़ा ही चमत्कारी, जिसके घर में होगा वह सात पीड़ियों तक गरीब नही हो सकता

locationखजुराहोPublished: Oct 06, 2018 06:11:01 pm

Submitted by:

Faiz

यह पत्थर होता है बड़ा ही चमत्कारी, जिसके घर में होगा वह सात पीड़ियों तक गरीब नही हो सकता

dhan prapti

खजुराहोः ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पत्थरों का भी खासा महत्व होता है। इन्हें बड़ा ही चमत्कारी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इन पत्थरों को इसलिए भी इतना महत्व दिया गया है, क्योंकि ये पत्थर सभी कार्यो को सिद्ध करने की क्षमता रखते हैं। इन्ही चमत्कारी पत्थरों में से एक पत्थर है हकीक। हकीक का प्रयोग कई प्रकार के टोटकों और कार्यों में होता आ रहा है, और आगे भी किया जाएगा। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के घर में हकीक पत्थर होता है, तो उसके घर में कभी भी गरीबी नहीं आ सकती। हकीक पत्थर का विभिन्न पूजा-पाठ, साधनाओं और उपासनाओं में इस्तेमाल किया जाता है। ो आइये जानते है उन खास उपासनाओं और उनके सही तरीकों के बारे में।

इस तरह होगा हर समस्या का हल

शुक्रवार को रात्रि पूजा उपासना के पश्चात एक हकीक माला लें और एक सौ आठ बार ऊं ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करें। इसके बाद माला को लक्ष्मीजी के मंदिर में अर्पित कर दें। धन से जुड़ी हर समस्या क निवारण हो जाएगा।

निश्चय ही होगी विजय प्राप्त

ग्यारह हकीक पत्थर लेकर किसी मंदिर में चढ़ा दें और कहें कि, अमुक कार्य में विजय होना चाहता हूं तो निश्चय ही उस कार्य में विजय प्राप्त होती है।

घर में होगी अधिक उन्नति

जो व्यक्ति श्रेष्ठ धन की इच्छा रखते हैं वे रात्रि में सत्ताइस हकीक पत्थर लेकर उसके ऊपर लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें, तो निश्चय ही उसके घर में अधिक उन्नति होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो