scriptउप चुनाव:मंडावा में 5 बजे तक 67 फीसदी मतदान | mandawa election news | Patrika News
झुंझुनू

उप चुनाव:मंडावा में 5 बजे तक 67 फीसदी मतदान

जिले के मंडावा विधानसभा के उप चुनाव में जोरदार उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही बूथों पर कतार लग गई। शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 67.2 फीसदी हो गया।

झुंझुनूOct 21, 2019 / 05:57 pm

Rajesh

jhunjhuu news

उप चुनाव:मंडावा में 5 बजे तक 67 फीसदी मतदान

उप चुनाव:मंडावा में 5 बजे तक 67 फीसदी मतदान
झुंझुनूं. जिले के मंडावा विधानसभा के उप चुनाव में जोरदार उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही बूथों पर कतार लग गई। शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 67.2 फीसदी हो गया। सुबह गुलाबी सर्दी होने के कारण लोगों ने धीमी गति से मतदान किया, लेकिन दोपहर बाद मतदान प्रतिशत बढ़ा। सुबह 9 बजे तक 12.17 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। वहीं 11 बजे तक 26.97 प्रतिशत, 1 बजे तक 41.09 तथा तीन बजे तक 55.66 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं पांच बजे तक 67.02 प्रतिशत मतदान हुआ। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। गांव पाटोदा व दुराना में खराबी आने से वीवीपैट मशीनों को बदला गया। महिलाओं की पहचान के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लगाया गया है। चुनाव में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए 1600 जवान तैनात किए गए हैं। एसपी गौरव यादव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतया चाक चौबंद है। सुपरवाइजनिंग अधिकारियों की 24 मोबाइल पार्टी, पुलिस मोबाइल पार्टी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के करीब 100 वाहन हैं, जो लगातार पेट्रोलिंग एवं गश्त कर रहे हैं।
——————-
60 बूथ संवेदनशील
विधानसभा क्षेत्र में 6 0 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इन केन्द्रों पर वीडियोग्राफी व वेब कास्टिंग करवाई जा रही है। साथ ही माइक्रो आब्र्जवर और सेन्ट्रल पैरा मिल्ट्री फोर्स एवं सीपीएमएफ के जवानों को तैनात किया गया है। 24 सेक्टर व 5 एरिया मजिस्ट्रेट लगाए गए है।
पिछले चार चुनाव
वर्ष प्रतिशत
2003 64.26
2008 64.08
2013 73.94
2018 73.20


2013 में हुआ था सर्वाधिक मतदान

अब उप चुनाव में कितना मतदान होगा, सबकी नजर इस पर टिकी हुई है। इससे पहले वर्ष 2013 में सर्वाधिक 73.94 फीसदी मतदान हुआ था, जो कि अब तक का एक रेकॉर्ड है।वर्ष 2013 में जब सर्वाधिक मतदान हुआ था तब जीत निर्दलीय की हुई थी।रोचक बात यह है कि दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय रही थी।भाजपा तीसरे व कांग्रेस चौथे स्थान पर रही थी। भाजपा व कांग्रेस कहीं टक्कर में ही नहीं थे।
————————-

Home / Jhunjhunu / उप चुनाव:मंडावा में 5 बजे तक 67 फीसदी मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो