सुनीता केजरीवाल लोकसभा अभियान की शुरुआत करेंगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आप के लोकसभा अभियान की शुरुआत करेंगी। वह शाम को अपना पहला रोड शो करेंगी। ये रोड शो कल्याणपुरी में पार्टी के पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के लिए होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर हाथरस, फिर फिरोजाबाद और अंत में औरैया में जनसभा करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को गुजरात के वलसाड और महाराष्ट्र के लातूर में जनसभा को संबोधित करेंगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में जनपहुंच कार्यक्रम करेंगे।
बीजेपी ने कहा है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कुछ प्रमुख हस्तियां पार्टी में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को कसडोल में एक आमसभा को संबोधित करेंगे।