scriptदीपावली पर योगी सरकार करने जा रही ये काम, फिर 15 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान | preparation for diwali in local bodies | Patrika News

दीपावली पर योगी सरकार करने जा रही ये काम, फिर 15 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान

locationझांसीPublished: Oct 29, 2018 11:13:14 pm

Submitted by:

BK Gupta

दीपावली पर योगी सरकार करने जा रही ये काम, फिर 15 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान

preparation for diwali in local bodies

दीपावली पर योगी सरकार करने जा रही ये काम, फिर 15 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान

झांसी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने दीपावली में सभी विद्युत खंभो में लाइट की व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता वार्ड प्रतिपस्पर्धा का आयोजन सभी जिलों में किया जाना है। अतः स्वच्छता जागरूकता हेतु सभी जिलों में रैली आयोजित की जानी हैं। तिथियां जिलों को प्रेषित कर दी गयी हैं। अतः रैली में विभिन्न संगठनों को भी प्रतिभाग करने व जन प्रतिनिधियों को भी रैली में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया जाये ताकि बेहतर वार्ड को पुरस्कृत किया जा सके। स्वच्छता वार्ड प्रतिस्पर्धा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। इसके लिए 15 नवंबर से विशेष अभियान चलेगा। यह निर्देश उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दिए।
इस तरह का हो आयोजन
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त और अपर जिलाधिकारी को कहा कि रैली का आयोजन इस प्रकार किया जाये कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र कवर हो। उन्होंने कहा कि समस्त नगर निकायों में भी रैली का आयोजन किया जाये। रैली में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोग चलें। नगर विकास मंत्री ने कहा कि स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति को अधिक से अधिक हिस्सेदारी निभानी होगी ताकि रैली में बड़ी संख्या में आम जनमानस प्रतिभाग कर सके। उन्होंने दीपावली में सभी विद्युत खम्भों में लाइट की व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से स्वच्छ वातावरण तैयार करें और यह कार्यक्रम अधिकारियों का नहीं, बल्कि जनता का कार्यक्रम बने। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, नगर पंचायत व नगर निगम में कूड़ेदान की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है उन्हें सभी स्थानों पर रखवा दिया जाए।
प्रतिस्पर्धा 15 नवंबर से
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2018 तक आयोजित होगी। पुस्तिका प्रेषित की जा रही है जिसमें किस काम के कितने नम्बर प्राप्त होंगे यह जानकारी दी गई है। स्पर्धा से सफाई के प्रति जागरूक तथा लोगों को स्वच्छता का महत्व बताये जाने का प्रयास है। सभी पार्षद, सदस्य इसे चुनौती की तरह लें और अपने वार्ड को पुरस्कार दिलाये जाने हेतु तैयार करें।
यहां ये तय हुई तिथि
इस मौके पर नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में 16 नवम्बर 2018 को रैली का आयोजन किया जाना है। सभी वार्डों में बैठक कर ली गयी है। रैली जनजागरण हेतु होर्डिंग्स लगाये जाने की तैयारी कर ली गई है। जो शौचालय हैं उनकी दिन में दो बार सफाई की जा रही है। प्लास्टिक के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 26 क्विंटल जब्त की तथा 2.88,000 रू. की राशि जमा करायी गयी है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी हरीशंकर, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, सफाई निरीक्षक रवि निरंजन, राकेश साहू सहित निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो