दुर्गा पूजा के मौके पर छपरा के जलालपुर में भक्तों ने भगवान शिव की तीस फीट ऊंची इको फ्रेंडली प्रतिमा का निर्माण किया है। यह प्रतिमा महज चंद दिनों में तीन दोस्तों ने मिलकर तैयार की है। प्रतिमा की खासियत यह है कि इसे पूरी तरह इको फ्रेंड्ली बनाया गया है। इसमें पुआल और जूट के बोरे का प्रयोग किया गया है। इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बनने के बाद प्रतिमा पूरी तरह आकर्षक दिखने लगी है। भक्तों के दर्शन के लिए प्रतिमा को मंगलवार सप्तमी की शाम से खोल दिया जाएगा। प्रतिमा को अभी सजाने का काम किया जा रहा है। प्रतिमा बनाने वाली टीम के कलाकारों ने बताया कि दर्शन के लिए अभी से लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी है।