scriptOMG: गर्लफ्रैंड से मिलने रात में आया था लवर.. पेड़ से बंधा मिला सुबह.. ये सब हो चुका था | Lover came in the night to meet his girlfriend .. Found in the morning | Patrika News

OMG: गर्लफ्रैंड से मिलने रात में आया था लवर.. पेड़ से बंधा मिला सुबह.. ये सब हो चुका था

locationजयपुरPublished: Oct 19, 2019 01:46:10 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

Found in the morning tied to the tree…वेंजा गांव में देर रात करीब बारह बजे यह घटना हुई। पास के गांव में रहने वाला एक युवक वेंजा गांव में आया था। जिस लड़की से मिलने आया था वे दोनो काफी समय से प्रेम में थे और फोन से अक्सर बात होती थी।

Rajasthan news

प्रेमी

जयपुर. late night crime रात के अंधेरे में (Girl friend) गर्लफ्रैंड से मिलने आए (Boy Friend) लवर को लोगों ने बुरी तरह से पीटा और उसे पेड़ से बांध दिया। थोडी ही देर में और भीड़ वहां जमा हो गई और हाथ साफ करने की तैयारी में लग गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को वहां से छुड़ाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना डूंगरपुर जिले की है।
जांच कर रही रामसांगड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वेंजा गांव में देर रात करीब बारह बजे यह घटना हुई। पास के गांव में रहने वाला एक युवक वेंजा गांव में आया था। जिस लड़की से मिलने आया था वे दोनो काफी समय से प्रेम में थे और फोन से अक्सर बात होती थी। लेकिन बीती रात जब मिलने आया तो जाग हो गई। लोगों को पता चला गया तो लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर पीट दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उधर तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। धौलपुर जिले से…। मिली जानकारी के अनुसार सिटी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि 2012 में उसकी शादी दूसरे मौहल्ले में रहन ेवाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे परेशान किया जाने लगा। इसी बीच उसके एक—एक कर तीन बेटियां भी हो गई। बेटियों के जन्म के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। उसक बाद उसने पीहर में रहकर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। करीब डेढ़ साल से यह मुकदमा दर्ज है और इस पर जांच चल रही है। मुकदम के संदर्भ में ही वह 17 अक्टूबर को वह कोर्ट जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसका पति आया। पति ने पत्नी और उसके भाई को गालियां दी और उसके बाद कहा आज से तू मेरी पत्नी नहीं है। तीन बार तलाक बोलने के बाद पति वहां से चला गया। बाद में बाडी सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो