scriptBig Breaking- मायावती ने हाथरस लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी का नाम तय किया | BSP president mayawati announced hathras onstituency candidate | Patrika News
हाथरस

Big Breaking- मायावती ने हाथरस लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी का नाम तय किया

मायावती ने हाथरस विधानसभा क्षेत्र के लिए ब्रजमोहन राही एडवोकेट को लोकसभा चुनाव 2019 के तहत लोकसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है।
बसपा में विधानसभा लोकसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर उसी को बनाया जाता है, जिसे प्रत्याशी बनाना है।

हाथरसJan 15, 2019 / 12:09 pm

suchita mishra

हाथरस। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाथरस विधानसभा क्षेत्र के लिए ब्रजमोहन राही एडवोकेट को लोकसभा चुनाव 2019 के तहत लोकसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। बसपा में विधानसभा लोकसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर उसी को बनाया जाता है, जिसे प्रत्याशी बनाना है। अघोषित रूप से कोऑर्डिनेटर ही प्रत्याशी होते हैं।
विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं
बता दें कि ब्रजमोहन राही एडवोकेट हाथरस विधानक्षेत्र से प्रत्याशी रहे हैं। चुनाव में पराजित हुए थे। अब वे लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे। वर्ष 2014 के चुनाव परिणाम की बात करें तो यहां से भारतीय जनता पार्टी के राजेश कुमार दिवार ने 5,44,277 वोट लेकर विजय हासिल की थी। बसपा और सपा प्रत्याशी मिलकर भी आसपास नहीं पहुंच पाए थे।
2014 का चुनाव परिणाम
राजेश दिवाकर, भाजपा, 5,44,277
मनोज कुमार सोनी, बसपा, 2,17,891
रामजीलाल सुमन, सपा 1,80,891
निरंजनलाल धांगर, रालोद 86,109
सुनहरी लाल, आप, 5,043

रामजीलाल सुमन को प्रत्याशी बनाने की मांग
सपा बसपा गठबंधन बांटी मिठाई सपा बसपा का गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी सासनी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी से पूर्व नामित सभासद आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं। इसी प्रकार दोनों दल मिलकर देश और समाज को मजबूत करने का काम करेंगी। पदाधिकारियों और कार्रकर्ताओं ने पार्टी ते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हाथरस लोकसभा प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन को प्रत्याशी के रूप में उतारने की सिफारिश की। इस दौरान डॉ. विकास सिंह, बसंतलाल दीक्षित, इमरान खां, जाबिद खा संजू, राजेश गुप्ता, ठा. नेत्रपाल, मुख्त्यार खां, डीसी सक्सैना आदि मौजूद रहे।

Home / Hathras / Big Breaking- मायावती ने हाथरस लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी का नाम तय किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो