राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राजस्थान में 180 पदों पर राजस्थान महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग में सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी और आवेदन आमंत्रित किए थे। देखा जाए तो विभाग द्वारा परीक्षा जून – जुलाई माह में आयोजित करवाने के लिए विज्ञप्ति में संभावना जताई थी, लेकिन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों में शुरू हो चुकी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में समय लग रहा है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो राजस्थान उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया के साथ ही अगले माह तक राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड भी जारी किए जा सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 180 पर्यवेक्षक(महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग) रिक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। 2214 अभ्यर्थी एक पद के लिए प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। साढ़े तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। देखा जाए तो बहुत लम्बे समय के बाद यह भर्ती जारी की गई थी। RSMSSB mahila supervisor admit card download करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखते रहें।
राजस्थान Women Empowerment के लिए supervisor की भर्ती परीक्षा तय समय पर आयोजित नहीं हो पाई है। देखा जाए तो अक्टूबर माह तक परीक्षा आयोजित हो जाएगी। इसी महीने के अंत तक प्रवेश पत्र जारी किये जा सकते हैं। Rajasthan Women Supervisor Admit Card 2018 परीक्षा 10 दिन पहले जारी किये जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ली जाएगी। लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी।
How to download Women Supervisor Admit Card
अभ्यर्थी को समाचार पत्र में या आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखने के बाद sso पोर्टल पर खुद को लॉगिन करना होगा। यहाँ रिक्रूटमेंट केटेगरी पर जाना होगा और खुद आवेदन फॉर्म देखना होगा। आवेदन फॉर्म के आगे एडमिट कार्ड का लिंक दिया हुआ होगा, जिस पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के साथ ही राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।