scriptनगर निगम के 60 वार्डों में 72 अधिकारी रोज लेंगे प्रत्याशियों के खर्च की जानकारी | Information about expenditure of candidates will be taken daily | Patrika News

नगर निगम के 60 वार्डों में 72 अधिकारी रोज लेंगे प्रत्याशियों के खर्च की जानकारी

locationदुर्गPublished: Nov 10, 2018 11:44:58 pm

नगर निगम के 60 वार्डों में 72 नोडल अधिकारी प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी करेंगे। टीम हर दिन शाम 4 बजे अपने निर्धारित क्षेत्र में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की सभी गतिविधियों की जानकारी जमा कराएंगे।

#cgelection2018

नगर निगम के 60 वार्डों में 72 अधिकारी रोज लेंगे प्रत्याशियों के खर्च की जानकारी

दुर्ग. नगर निगम के 60 वार्डों में 72 नोडल अधिकारी प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी करेंगे। टीम हर दिन शाम 4 बजे अपने निर्धारित क्षेत्र में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की सभी गतिविधियों की जानकारी जमा कराएंगे। इसमें दलों के प्रचार सामग्रियों की जानकारी शामिल होगी। इन जानकारियों के आधार पर प्रत्याशियों के खर्च का आकलन किया जाएगा।
निगम कमिश्नर ने नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी किए
निगम कमिश्नर लोकेश्वर साहू ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नामांकन भरने के बाद से सभी राजनैतिक दलों व्दारा प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार सामग्री का व्यय लेखा संकलित किया जाना है। कमिश्नर ने इसके लिए सहायक अभियंता आरके जैन, जगदीश केशरवानी, जितेन्द्र समैया, आरएस आजमानी के नेतृत्व में 60 वार्डों मेें 72 कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी। टीम में अधिकारियों के साथ 60 सफाई सुपरवाजर व लोक कर्म विभाग के 6 लेबर शामिल हैं।
यह करेंगे अधिकारी
अधिकारी चुनाव लडऩे वाले प्रत्येक प्रत्याशियों व्दारा किस प्रकार प्रचार किया जा रहा है, प्रचार सामग्रियों की स्वीकृति व अनुमति की जानकारी लेंगे। इसके अलावा वॉल राइटिंग, बैनर, झंडे, प्रचार सामग्रियों की साइज, प्रकाशक व मुद्रक के नाम, भूमि व भवन स्वामियों की अनुमति आदि की जानकारी जुटाएंगे। यह जानकारी निर्वाचन के लेखा प्रकोष्ठ में जमा कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो