scriptत्रिलोक सिंह निर्विरोध बने संघ के प्रदेशाध्यक्ष | teachers union election at salasar churu | Patrika News

त्रिलोक सिंह निर्विरोध बने संघ के प्रदेशाध्यक्ष

locationचुरूPublished: Jan 20, 2019 10:44:00 pm

Submitted by:

piyush sharma

राजस्थान शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव रविवार को राजकीय दामोदरलाल सरावगी बालिका उमावि में हुए

churu photo

त्रिलोक सिंह निर्विरोध बने संघ के प्रदेशाध्यक्ष

सालासर/ चूरू. राजस्थान शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव रविवार को राजकीय दामोदरलाल सरावगी बालिका उमावि में हुए।
चुनाव में त्रिलोक सिंह निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष पद चुने गए। संघ के सचिव देवीलाल सिहाग ने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने के समय पर त्रिलोक सिंह का एक मात्र नामांकन पाए जाने पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष ने शपथ ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्विरोध निर्वाचन शक्ति का परिचायक है। जो कि किसी भी संवर्ग के संगठन के लिए अति उत्तम है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, शिक्षार्थी, शिक्षा अधिकारियों को प्रमुखता मे रखते हुए काम किया जाएगा। शिक्षा अधिकारियों के हकों की प्राप्ति के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान प्रकाशचंद्र वर्मा, सह संयोजक सुमेर सिंह, सचिव मोहनलाल चौधरी, कोषाध्यक्ष मोहनलाल जाट, संभागीय मंत्री अजमेर मंगाराम, प्रवक्ता दयाप्रकाश, सह संयोजक राकेश मिश्रा व मीडिया प्रभारी भुवनेश पंड्या, प्रताप मीणा व नरेंद्र सहारण सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो