scriptशहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा विदेश में जाकर भारत दुष्प्रचार | EX BJP minister Shahnawaz hussain attacked on rahul gandhi | Patrika News

शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा विदेश में जाकर भारत दुष्प्रचार

locationचंदौलीPublished: Jan 16, 2019 09:22:19 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी औऱ गठबंधन पर बोला हमला

Shahnawaz hussain

Shahnawaz hussain

चंदौली. यूपी के चंदौली में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत का दुष्प्रचार कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव और मायावती कभी एक दूसरे को सुहाते नहीं थे। अब बीजेपी से डरे सहमें ये सपा और बसपा एक हो गए हैं। कहा कि सपा और बसपा दोनों के मिलने के बाद भी लोकसभा चुनाव 2019 में दोनों का वोट प्रतिशत बीजेपी के वोट प्रतिशत से कम है। वहीं इस गठबंधन को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता व लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी लखनऊ आ धमके हैं।

दरअसल, मुगलसराय पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी अबू धाबी में गए हैं। सऊदी अरब में एक राजा का शासन है जबकि भारत दुनिया की सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत के विपक्ष के सबसे बड़ी पार्टी के नेता यूएई में जाकर लोगों से मिले बातचीत करें अपने पार्टी का प्रचार करें। लेकिन भारत को बदनाम करने का उनको कोई अधिकार नहीं है। राहुल गांधी वह सारी मर्यादा तोड़ रहे हैं जो विदेश नीति को लेकर इस देश में स्थापित है। राहुल गांधी जी को याद होना चाहिए की विदेश नीति पर विपक्षी दल का भी कभी कोई मतभेद नहीं होता है। अब राहुल गांधी UAE में जाकर भारत के बारे में जो दुष्प्रचार कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत में कोई इनटोलरेंस नहीं है कहीं कोई दंगा नहीं फसाद नहीं कहीं कोई कर्फ्यू नहीं।

कहा कि मेरठ के मलियाना में जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे और वीर बहादुर सिंह जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। किस तरह से मुस्लिम नौजवानों को लाइन में खड़े करके पीएसी ने गोली मार दी थी। जिस पर अभी सजा हुई है। 84 के दंगे जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे उस वक्त जो लोग दंगे में शामिल थे उनको अभी सजा हुई। इसकी चर्चा नहीं करते बल्कि आज मुल्क में अमन है अरमान है शांति है भाईचारा है यह मुल्क सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रहा है। राहुल गांधी जी जाकर यूएई में भारत के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में जो देश के प्रधानमंत्री हैं उनके बारे में जिस तरह के शब्दों का उपयोग यूएई में किया है। उसकी हम घोर भर्त्सना करते हैं। उनको बताना चाहिए वह खुद जमानत पर हैं और जमानत पर रहते हुए उनको UAE का दौरा करना पड़ा | वह नहीं बताया सिर्फ देश में तो उनकी बात को कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब विदेशी भूमि से भारत के प्रधानमंत्री को और भारत को बदनाम करने का काम राहुल गांधी बंद करे ।

वहीं सपा बसपा गठबंधन पर बोलते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा उत्तर प्रदेश के अंदर सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है। दोनों एक दूसरे को कभी सुहाते नहीं थे। लेकिन नरेंद्र मोदी जी के जो विकास के पथ पर बढ़ कर वह नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ रहे हैं योगी जी आगे बढ़ रहे हैं। अब सपा और बसपा बीजेपी से डरे सहमे दो लोग इकट्ठा हो गए। पिछले लोकसभा के चुनाव में बसपा थी जीरो, सपा के परिवार के अलावा थी जीरो अन्य कांग्रेसी भी परिवार के अलावा जीरो थी। सपा और बसपा दोनों मिल भी जाए मिल गए हैं तब भी दोनों का वोट प्रतिशत बीजेपी के लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत से कम है और हर चुनाव के पहले अखिलेश यादव डरे रहते हैं। उनको यह याद होना चाहिए उत्तर प्रदेश के लोग लगातार चार चुनाव में पहली बार मायावती जी को स्पष्ट बहुमत दिया। उसके बाद अखिलेश यादव जी को स्पष्ट बहुमत दिया। फिर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट गठबंधन के साथी के साथ और फिर विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपार बहुमत दिया है। उत्तर प्रदेश है उत्तर प्रदेश के लोग बहुत जागरूक हैं। वह चीजों को समझते हैं। वह जोड़-तोड़ की राजनीति को रिजेक्ट होने वाले लोग हैं और अखिलेश यादव ने पिछली बार भी कहा था। यूपी को साथ पसंद है अपना हाथ पसंद है यूपी को साथ पसंद है। यूपी को विकास पसंद है और विकास करने वाले नरेंद्र मोदी जी पसंद है। इसलिए अखिलेश यादव की साइकिल पर पिछली बार राहुल गांधी बैठे थे। पूरे यूपी में होर्डिंग लगा दिया था की यूपी को साथ पसंद है। फिर यूपी की जनता ने भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया।
वहीं तेजस्वी यादव के लखनऊ दौरे को लेकर कहा कि गठबंधन को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता व लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी लखनऊ आ धमके हैं। लेकिन हमें मालूम है बिहार में 40 की 40 लोकसभा सीट एनडीए गठबंधन जीतेगा। आरजेडी को बिहार में पूछ नहीं रहा है उत्तर प्रदेश में क्या होगा। जब लालू जी बाहर थे तो कहां उनकी सभा कराई थी। अखिलेश जी ने जब लालू जी का उपयोग नहीं तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में तब तेजस्वी यादव जी आकर क्या करेंगे।
BY- Santosh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो