इस चैंपियंनशिप में पंजाब के राज्यपाल पीवी सिंह बिदनौर भी वेटरन कैटेगरी में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। उन्होंने ट्रैप इवेंट में निशाना साध कर अभ्यास किया। मंगलवार को ट्रैप इवेंट के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें वीपी सिंह बदनौर भी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पंजाब के राज्यपाल ने मप्र शूटिंग अकादमी का भ्रमण कर यहां खिलाडिय़ों को उपलब्ध कराई जा रही उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं का जायजा लिया। संचालक खेल डॉ. एसएल थाउसेन ने मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी की गतिविधियों और खिलाडिय़ों को उपलब्ध कराई जा रही उच्च स्तरीय सुविधाओं की जानकारी से पंजाब के राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने कहा कि अकादमी की रेंज वल्र्ड क्लास है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भी इस तरह की शूटिंग अकादमी बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
सोमवार को खेले गए ट्रेप के अलग-अलग इवेंट में पंजाब, हरियाणाए महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और उत्तराखंड के खिलाडिय़ों ने दबदबा बनाए रखा। जबकि सर्विस कैटेगरी में आर्मी के खिलाडिय़ों आगे रहे। जूनियर पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में पंजाब के गुरु प्रताप सिंह, हरियाणा के डेविक मोहन और पंजाब के सेहजप्रीत सिंह क्रमश: पहलेए दूसरे और तीसरे स्थान के लिए बढ़त बनाए रखी है। जबकि ट्रेप मेन्स इवेंट में हरियाणा के डेविक मोहन पहले, पंजाब के सेहजप्रीत सिंह दूसरे और दिल्ली के रोनाल्ड तीसरे स्थान के लिए बढ़त बनाए हुए हैं। ट्रैप वुमन इवेंट में दिल्ली की आरुषि वर्मा, उत्तराखंड की सुषमा सिंह और हरियाणा की किरण ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लेकर बढ़त बनाई है। ट्रेप जूनियर वूमेन इवेंट में दिल्ली की भाव्या त्रिपाठी पहले, हरियाणा की किरण दूसरे और राजस्थान की हर्षिता तीसरे स्थान पर हैं। मेंस वेटरंस केटेगरी में महाराष्ट्र के प्रवीण सिंह और गुजरात के जहान बक्ष पहले और दूसरे स्थान के लिए बढ़त बनाए हुए हैं। सर्विस कैटेगरी में आर्मी के अमित सिंह, हर्षवर्धन और राजेश सिंह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आगे चल रहे हैं।