घटना शनिवार को सुबह 7.30 बजे रामपुर चोरहा मोड की है। कुम्हारी थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज किया। ग्राम रामपुर चोरहा वार्ड -17 निवासी 4 वीं कक्षा की छात्राएं पुनम पटेल (10 वर्ष), चंद्रप्रभा बंजारे (10 वर्ष), मानशी जोशी (11वर्ष) और 6 वीं की मुस्कान पटेल (11 वर्ष) वेन में सवार थी। बच्चियों के साथ स्कूल की आया शांति बाई साथ में थी। वेन कुम्हारी संजय नगर निवासी चालक रामकृष्ण साहू चला रहा था। सुबह 7 बजे रामपुर चोरहा गांव से छात्राओं को कुम्हारी स्थित स्कूल छोडऩे जा रहा था। चालक रामकृष्ण लापरवाही से चलाते हुए वेन को अचानक मोड दिया, जिससे गाड़ी पलट गई। उसमें चार बच्चियों को चोट आई है। तत्काल घायल बच्चियों के पास में ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद घर भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। बच्चियां गाड़ी में फंसी हुई थी। ग्रामीणों ने गाड़ी पलटी हुई थी देख लिया और दौड़कर मौके पर पहुंचे। वेन से चारों बच्चियों को निकाला। इस हादसे में पुनम पटेल के दाहिने हाथ, मानशी जोशी की बाई कोहनी, मुस्कान पटेल व चंद्रप्रभा बंजारे के सिर पर चोट आई। वहीं शांति बाई के पीठ में चोट आई।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। चोटिल बच्चों ने बताया कि ड्राइवर अंकल जीप को तेजी से चला रहे थे। हमने धीमे चलाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी।
मनोज मिश्रा, संचालक भारती विद्यालय ने बताया कि वेन में चार ही छात्राएं थी। बारिश का मौसम है। इसलिए चोरहा मोड़ पर अचानक वेन पलट गई। जिससे चारों बच्चियों को मामूली चोट आई है। उनका इलाज कराया गया। उन्हें छुट्टी देकर घर छोड़ दिया गया।