scriptप्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से भर्ती को इस निगम ने कहा ना, अब नए सिरे से होगी रिक्त पदों पर भर्ती | The corporation said no recruitment through the placement agency | Patrika News

प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से भर्ती को इस निगम ने कहा ना, अब नए सिरे से होगी रिक्त पदों पर भर्ती

locationभिलाईPublished: Jan 13, 2019 11:22:49 pm

प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फत नगर पालिक निगम में काम करने वाले कर्मी बाहर हो जाएंगे। रिक्त पदों पर नए सिरे से भर्ती की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निकायों में भर्ती को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

Bhilai patrika

प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से भर्ती को इस निगम ने कहा ना, अब नए सिरे से होगी रिक्त पदों पर भर्ती

भिलाई@Patrika. प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फत नगर पालिक निगम में काम करने वाले कर्मी बाहर हो जाएंगे। रिक्त पदों पर नए सिरे से भर्ती की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निकायों में भर्ती को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय निकायों से रिक्त और पिछले सालभर में भर्ती की गई पदों की जानकारी मांगी है।
कम्प्यूटर ऑपरेटर, उद्यान और वाहन चालक की सेवाएं अनुबंध के बाद समाप्त

शासन के इस आदेश से तय है कि निगम में प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फत कम्प्यूटर ऑपरेटर, उद्यान और वाहन चालक की सेवाएं अनुबंध के बाद समाप्त हो जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। @Patrika. शासन के आदेश के बाद महापौर परिषद ने भी प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर की सेवाएं के लिए निविदा प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। प्लेसमेंट एजेंसी की अनुबंध अवधि समाप्त होने के बाद कलक्टर दर पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। महापौर परिषद के इस निर्णय से ८६ प्लेसमेंट कर्मियों में से जो काम करने की इच्छुक होंगे, उन्हें सहायक श्रमायुक्त के आदेश के अनुसार सुविधाएं मिलेगी।
वाहन चालक के १०० पद हैं रिक्त
निगम में वाहन चालक के लगभग १०० पद रिक्त हैं। इन पदों पर निगम प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से सेवाएं ले रहा है। इनका भी कार्यकाल अपे्रल में समाप्त हो जाएगा। इसी तरह उद्यान विभाग और राजस्व विभाग में लगभग २७० पद खाली है। @Patrika. जिस पर चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का प्रमोशन किया जाना है। प्रमोशन के बाद रिक्त पदों पर शासन के माध्यम से भर्ती की जाएगी। इसके अलावा तृतीय श्रेणी के पद भी रिक्त हैं।
भेजी जाएगी दिसंबर तक की भर्ती की जानकारी
निगम अधिकारियों ने बताया कि नगरीय प्रशासन ने निगम प्रशासन से १ जनवरी २०१८ से ३१ दिसंबर २०१८ तक भर्ती की गई पदों की आरक्षण के अनुसार जानकारी भेजने कहा है। साथ ही पदनाम,रिक्त पदों और आरक्षण के अनुसार सूची मांगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो