scriptप्रतिभा सम्मान समारोह बना अखाड़ा, इतनी सी बात पर भीड़े युवक पांच से ज्यादा लोग गंभीर घायल | two groups fight in prize giving program,five people injured | Patrika News

प्रतिभा सम्मान समारोह बना अखाड़ा, इतनी सी बात पर भीड़े युवक पांच से ज्यादा लोग गंभीर घायल

locationअजमेरPublished: Sep 04, 2018 01:46:50 pm

Submitted by:

सोनम

www.patrika.com/ajmer-news

two groups fight in prize giving program,five people injured

प्रतिभा सम्मान समारोह बना अखाड़ा, इतनी सी बात पर भीड़े युवक पांच से ज्यादा लोग गंभीर घायल

अजमेर. जवाहर रंगमंच पर रविवार शाम हुए ढोली समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह के खर्च को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। झगड़े में पांच युवक जख्मी हो गए। इसमें एक युवक के गंभीर चोट आई। उसको जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर घायल के पिता ने मामले में सिविल लाइन्स थाने में मारपीट व जेब से रकम चोरी का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार को जवाहर रंगमंच पर ढोली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सम्मान समारोह के समापन के बाद खर्च को लेकर दो गुट देर रात रंगमंच के बाहर आमने-सामने हो गए। लाठी-भाटे में पांच जने जख्मी हो गए। घायलों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। रामनगर निवासी रघुवीर सिंघला ने चन्द्र प्रकाश असवाल, गणपत असवाल सहित अन्य के खिलाफ मारपीट व जेब से रुपए चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रघवीर सिंघला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष ने लगाए आरोप
इधर दूसरे गुट ने आरोप लगाया कि समारोह के समापन के बाद गणपतलाल घर लौट गया। रात 10 बजे वह कैटरिंग और हलवाई को भुगतान करने आया तो यहां पहले से मौजूद पुष्कर रोड पंचोली चौराहे निवासी रघुवीर सिंगला पुत्र बंशीलाल उसका भाई महावीर सिंगला, बड़ी नागफनी निवासी महेंद्र कुमार पुत्र पूसालाल, सत्यनारायण पहले से तैयार थे। गणपत के पहुंचते ही उस पर हमला कर दिया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो