रियायत नहीं मिलेगी इसके चलते कई कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन नहीं हो सके। उच्च शिक्षा विभाग के विशिष्ट शासन सचिव पी. के. बोरड़ ने बताया कि छात्रसंघ कार्यालयों का उद्घाटन 30 जनवरी तक कराया जा सकेगा। इसके बाद छात्रसंघ पदाधिकारियों को रियायत नहीं मिलेगी।
तुरन्त करना होगा काम
छात्रनेताओं की पहली पसंद भाजपा और कांग्रेस के मंत्री, विधायक हैं। सके बाद वे भामाशाहों और अन्य को समारोह में बुलाते हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बन चुकी है। छात्रसंघ पदाधिकारी मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित कांग्रेस और भाजपा के विधायकों से संपर्क कर चुके हैं। उन्हें कार्यालय का उद्घाटन जल्द कराना होगा।