scriptपत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार | Husband killed wife in Ahmedabad | Patrika News

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

locationअहमदाबादPublished: Nov 19, 2018 11:24:53 pm

ससुर ने दिए दो लाख मांगने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या
 

murder

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

अहमदाबाद. शहर के कृष्णनगर थाना इलाके में पति पर ही पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। ससुर की ओर से दिए गए दो लाख रुपए वापस मांगने के चलते आवेश में आकर पति ने उस बात का गुस्सा पत्नी पर निकालते हुए पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। कृष्णनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
नरोडा पाश्र्वनाथ टाउनशिप में विलाशबेन उर्फ नयनाबेन (३८) की रविवार दोपहर को रस्सी से या किसी अन्य वस्तु से गला दबाकर हत्या कर दी गई। दाएं हाथ की कलाई पर चोट का निशान भी था। इस मामले में असारवा मणिलाल मुखी की चाली में रहने वाले भरत सिंह चावड़ा (४०) ने विलाशबेन के पति बलवंत सिंह राठौड़ पर हत्या का आरोप लगाया है।
आरोप में कहा है कि बलवंत सिंह ने कुछ समय पहले उसके ससुर से दो लाख रुपए लिए थे। तय समय पर रुपए नहीं लौटाने पर ससुर ने रुपयों को वापस मांगना शुरू कर दिया। ससुर के रुपए मांगने पर बलवंत सिंह और विलाशबेन के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि ससुर के रुपए मांगने का द्वेष रखकर बलवंत सिंह ने पत्नी विलाशबेन की गला दबाकर हत्या कर दी। किसी रस्सी के जरिए गला दबाया। उससे मारपीट भी की। जिसके चलते कलाई पर चोट का निशान भी है। हत्या करके आरोपी फरार हो गया। इस मामले में शिकायत मिलने पर कृष्णनगर पुलिस ने आरोपी पति बलवंत सिंहको गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि ससुर के रुपए मांगने का द्वेष रखकर बलवंत सिंह ने पत्नी विलाशबेन की गला दबाकर हत्या कर दी। किसी रस्सी के जरिए गला दबाया। उससे मारपीट भी की। जिसके चलते कलाई पर चोट का निशान भी है। हत्या करके आरोपी फरार हो गया। इस मामले में शिकायत मिलने पर कृष्णनगर पुलिस ने आरोपी पति बलवंत सिंहको गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो