scriptकर्जा माफ, बिजली बिल ऑफ और भाजपा साफ-पटवारी | Under the Janjagaran Yatra of Congress | Patrika News
अगार मालवा

कर्जा माफ, बिजली बिल ऑफ और भाजपा साफ-पटवारी

कंस और शकुनी के वंशज हैं शिवराज, भाजपा के दो शीर्ष नेताओं को दी रंगा और बिल्ला की उपाधि

अगार मालवाSep 12, 2018 / 01:06 pm

Lalit Saxena

patrika

Rahul Gandhi,jitu patwari,chief minister shivraj singh chauhan,Congress Committee,

कानड़. मंगलवार को मप्र कांग्रेस कमेटी की जनजागरण यात्रा आगर जिले के कानड़ से शुरू हुई। सुबह 10.30 पहुंचने वाली यात्रा दोपहर 1.30 पहुंची। कांग्रेस कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने झंडा चौक पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को कंस व शकुनी का वशंज बताया। युकां प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा शिवराज सरकार झूठी और किसानों को करने वाली सरकार है।

महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा

इस सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। व्यापमं में योग्यता का कत्ल किया गया है। गुजरात के 2 गुंडे निकले हैं रंगा-बिल्ला। मित्रों शिवराज नकली मामा हैं। वह शकुनी व कंस का वशंज है। राघौगढ़ विधायक जयवर्धनसिंह ने कहा 15 सालों में युवाओं को रोजगार नहीं मिला। हम सरकार में आए तो युवाओं को रोजगार और अच्छी शिक्षा देंगे। पूर्व जनपद अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद पालीवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजमल सोनी जिन्होंने भाजपा मुक्त परिषद बनाई साथ ही सिंह ने कानड़ के समीपस्थ ग्राम कलमोई में मांगलिक भवन हेतु 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी। विधायक पटवारी ने जोश में होश खोते हुए राहुल गांधी को कैलाश मानसरोवर की जगह बद्रीनाथ दर्शन पर जाना बता दिया साथ ही भाजपा नेताओं से प्रश्न किया कि क्या कभी किसी भाजपा मुख्यमंत्री ने 3300 किलोमीटर की पैदल नर्मदा परिक्राम की यात्रा की है।

सांसद व विधायक पर उठाई अंगुली

पटवारी ने विधायक गोपाल परमार पर अंगुली उठाते हुए कहा कि आपने कैसा विधायक चुना है जिसने आज तक आगर के विकास के लिए विधानसभा सदन में एक प्रश्न तक नहीं उठाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजमल सोनी ने कहा सांसद मनोहर ऊंटवाल ने कानड़ को विकास कार्यों के लिए 1 रुपया भी नहीं दिया। दिग्विजय सिंह ने अपनी निधि से 30 लाख रुपए दिए हैं। मंच पर स्थानीय उम्मीदवारों को बुलाकर बिठाया गया और जनता से कहा आपका विधानसभा का चेहरा कोई भी हो निशान हाथ का पंजा है आपको

इसे ही जीताना है
पूर्व ब्लॅाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र पालीवाल ने सभी का स्वागत किया। संचालन पूर्व मंडी अध्यक्ष राजमल सोनी ने किया। स्वागत भाषण एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने किया। आभार अजा प्रकोष्ठ के गौरशंकर सूर्यवंशी ने माना। नलखेड़ा जाते समय पटवारी का जगह-जगह स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, राणा विक्रमसिंह सुसनेर, भेरूसिंह बापू, जिपं उपाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, पिंटू जायसवाल, पूर्व नपं अध्यक्ष औमप्रकाश पालीवाल, नितिन गर्ग मौजूद थे। मंच से उतरते समय पत्रकारों ने पटवारी से सवाल किया की कांग्रेस सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर उन्होंने कहा विधायकों की सहमति से ही हमारा मुख्यमंत्री चुना जाएगा।

कांग्रेस की जनजागरण यात्रा के तहत
नलखेड़ा. मंगलवार को कांग्रेस की जनजागरण यात्रा के तहत प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष जीतू पटवारी नलखेड़ा पहुंचे। पटवारी ने संबोधित करते हुए किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल ऑफ और भाजपा साफ का नारा दिया। पटवारी ने कहा भगवान श्रीराम का भी 14 साल में वनवास पूर्ण हुआ था, हमने तो एक वर्ष और भाजपा शासन को दे दिया है। अब हम प्रदेश में राम राज्य की स्थापना करेंगे और सुशासन लाएंगे। पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा मंच से किसानों के हित की बात करते हैं, परंतु ये नहीं कहा कि 6 किसानों कि गोली से भुनवा दिया। कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, जयवर्धनसिंह एवं जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने भी संबोधित किया। पटवारी ने मां बगलामुखी के दर्शन किए। संचालन देवेंद्र गुप्ता ने किया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार ने माना। राणा विक्रमसिंह, वल्लभ अंबावतिया, भेरूसिंह परिहार, गिरिराज अंबावतिया, लाला बलराम सिंह आदि मौजूद थे।

Home / Agar Malwa / कर्जा माफ, बिजली बिल ऑफ और भाजपा साफ-पटवारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो