scriptमिड इंडियन रिज में 3 घंटे 20 मिनट के भीतर भूकंप के चार झटके | Four earthquakes shake Mid Indian Ridge within 3 hours 20 minutes | Patrika News
विदेश

मिड इंडियन रिज में 3 घंटे 20 मिनट के भीतर भूकंप के चार झटके

दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज मिड इंडियन रिज में 3 घंटे 20 मिनट के भीतर भूकंप के चार मामले देखने को मिले।

नई दिल्लीApr 27, 2024 / 12:16 pm

Tanay Mishra

Earthquake In Mid Indian Ridge

Earthquake In Mid Indian Ridge

दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिन ही दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जाते हैं। एक दिन में एक से कई ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। कुछ जगहों पर तो कुछ घंटों के भीतर ही एक से ज़्यादा भूकंप भी आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ आज, शनिवार, 27 अप्रैल को मिड इंडियन रिज (Mid Indian Ridge) में हुआ। मिड इंडियन रिज में आज 3 घंटे 20 मिनट के भीतर ही चार भूकंप आए।

पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 रही और भारतीय समयानुसार यह जल्द सुबह 3 बजकर 53 मिनट पर आया।

दूसरे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 रही और भारतीय समयानुसार यह जल्द सुबह 4 बजकर 53 मिनट पर आया।

तीसरे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 रही और भारतीय समयानुसार यह सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर आया।

चौथे भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही और भारतीय समयानुसार यह सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर आया।
Earthquake scale


कितनी रही गहराई?

मिड इंडियन रिज में आज आए पहले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर, दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर, तीसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर और चौथे भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

मिड इंडियन रिज में 3 घंटे 20 मिनट के भीतर आए चारों भूकंपों से तेज़ कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में वृद्धि है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।

Home / world / मिड इंडियन रिज में 3 घंटे 20 मिनट के भीतर भूकंप के चार झटके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो