scriptनो एंट्री के खिलाफ किया प्रदर्शन | No Entry performance against | Patrika News

नो एंट्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

locationविदिशाPublished: Feb 21, 2016 01:25:00 am

Submitted by:

Jagdeesh Ransurma

हम्माल, मजदूर, चालक, ट्रांसपोर्टर, मैकेनिक ने किया विरोध प्रदर्शन


विदिशा. शहर में दिन में ट्रकों की नो-एंट्री के विरोध में सिद्धेश्वरी हम्माल यूनियन, वेयरहाऊस यूनियन और ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को हम्माल, मजदूर, चालक, ट्रांसपोर्टर, मैकेनिक आदि ने शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन किया। दो दिन में नो एंट्री नहीं हटाने पर विदिशा बंद की चेतावनी दी।

माधवगंज पर रैक पाइंट के मजदूर, हम्माल, ट्रक चालक, ट्रांसपोर्टर, मैकेनिक आदि जुटे। सभी रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए नपा पहुंचे, वहां सरकारी अवकाश के कारण कोई नहीं मिला। फिर ओवरब्रिज पर रैली के पहुंचते ही यातायात जाम हो गया। एडीएम बंगले के पास नायब तहसीलदार धीरेंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और दिन में कुछ समय के लिए रैक पाइंट के ट्रकों को छूट देने की मंाग की।

मांगे नहीं मानने पर दो दिन बाद विदिशा बंद करने की चेतावनी, चक्काजाम और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान सिद्धेश्वरी हम्माल यूनियन अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष संजय भंडारी, चालक-परिचालक यूनियन के रफूक खान, ऑटो यूनियन के राजू राजपूत, जसवंतसिंह संधू, गजेंद्र महाराज, रीतेश जैन सहित बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही।

ज्ञापन में कहा गया है कि जब दिन में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओवरलोड वाहनों को नगर में प्रवेश की अनुमति है, तो रैक पाइंट के ट्रकों पर क्यों रोक लगाई गई है। ईदगाह से मालगोदाम तक बायपास मार्ग का निर्माण जल्द कराया जाए। रैक पाइंट को सलामतपुर या सौराई ले जाने का भी विरोध जताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो