scriptकॉलोनी में हड़कंप, तीन महिलाओं के साथ पकड़ाए सात पुरुष | Police arrested women while trading bodies | Patrika News
उज्जैन

कॉलोनी में हड़कंप, तीन महिलाओं के साथ पकड़ाए सात पुरुष

शहर में पिछले दो सप्ताह से अपराधों की वजह चर्चाओं में रही अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी अब देह व्यापार की वजह से सुर्खियों में आ गई। शनिवार को उक्त कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कई घंटों तक रैकी की।

उज्जैनJul 06, 2019 / 11:19 pm

Lalit Saxena

patrika

women,crime,police,police arrested,gang,ujjain hindi news,Objectionable Condition,Body Trade,

उज्जैन. शहर में पिछले दो सप्ताह से अपराधों की वजह चर्चाओं में रही अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी अब देह व्यापार की वजह से सुर्खियों में आ गई। शनिवार को उक्त कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कई घंटों तक रैकी की। इसके बाद पुलिस ने सच्चाई जानने के लिए अपना एक ग्राहक भेजा। सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस ने दबिश दी तो मौके से तीन महिला और सात पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए। पुलिस इन सभी को महिला थाने लेकर आ गई। इसके बाद इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

अपना ही एक ग्राहक उस मकान में पहुंचाया

गुर्जर बंधु गैंग, पार्षद मांगीलाल के विवाद का प्रकरण अभी थमा नहीं था, इसी बीच अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में देह व्यापार संचालन का मामला भी सामने आ गया। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रैकी शुरू की और अपना ही एक ग्राहक उस मकान में पहुंचाया, जहां देह व्यापार चल रहा था। इस दौरान मकान में महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। इसमें शाकिर उर्फ आलू बेगमबाग, कमल पाटीदार, पंकज पिता रामचंद्र तेली सांदीपनि नगर, जितेंद्र गोमे पिता सत्यनारायण देसाई नगर, सुमित अहिरवार पिता रमेशचंद लोहे का पुल, साबिर खां, जितेंद्र पिता मनोहर शांति नगर को पकड़ा। देह व्यापार पकड़ाए जाने की खबर क्षेत्र में फैली तो कॉलोनी में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ लग गई। पकड़े गए आरोपियों ने भी तरह-तरह के बहानेबाजी शुरू कर दी। इसमें कुछ आरोपी आसपास के निवासी निकले। उनके परिचित भी पहुंच गए। पूरी कार्रवाई के दौरान आरोपी मुंह छिपाते हुए नजर आए।

ग्राहक बन पहुंचा जवान, पीछे पहुंची टीम
क्षेत्र में चल रहे गलत काम की किसी ने एसपी सचिन अतुलकर को जानकारी दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मकान के आसपास घूमकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। इसी बीच एक पुलिस वाले को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया, जिसने महिला सरगना से बातचीत की। अनजान व्यक्ति को महिला लौटा नहीं दे, इसलिए उनके सम्पर्क के तरीके (वहां चलने वाले कोर्डवर्ड) पहले से ही पुलिस ने पहले जुटा लिए थे। जब बातचीत पूरी हो गई। जवान ने पूर्व से तय इशारा कर दिया और धड़ाधड़ पुलिस टीम अंदर आ गई। पुलिस मकान मालिक की भी जानकारी जुटा रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

महिला सरगना भी गिरफ्तार

क्षेत्र में देह व्यापर और अन्य अवैध करोबार की काफी गतिविधि संचालित हो रही है। पुलिस की सख्त कार्रवाई से लोगों का भय खुला है और पुलिस के पास सूचना पहुंच रही है। इसी सूचना के तहत देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। उक्त मकान में महिला देह व्यापार का कारोबार संचालित कर रही थी। इसे भी पुलिस ने पकड़ा। इसके पास से करीब १० मोबाइल और १२५०० रुपए बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ग्राहकों से ५०० से ३ हजार रुपए तक वसूले जाते थे।

Home / Ujjain / कॉलोनी में हड़कंप, तीन महिलाओं के साथ पकड़ाए सात पुरुष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो