scriptVoting Breaking: पोलिंग स्टेशन पर जवान कर रहा था ड्यूटी, अचानक उठाई राइफल… खुद पर चला दी गोली | Voting Jawan was on duty at polling station, suddenly picked up rifle… shot himself | Patrika News
गरियाबंद

Voting Breaking: पोलिंग स्टेशन पर जवान कर रहा था ड्यूटी, अचानक उठाई राइफल… खुद पर चला दी गोली

CG Second Phase Voting: छत्तीसगढ़ के इस पोलिंग बूथ पर तब हंगामा मच गया जब जवान ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर ली। मतदान के बीच चुनावी ड्यूटी में लगे जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को शूट कर लिया। आत्महत्या के इस वारदात से गरियाबंद के पोलिंग बूथ में हड़कंप मचा हुआ है।

गरियाबंदApr 27, 2024 / 08:24 am

Kanakdurga jha

मतदान के बीच गरियाबंद में चुनावी ड्यूटी पर लगे जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इससे आसपास के पोलिंग बूथों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, जवान जियालाल पंवार मध्यप्रदेश के राजपुर का निवासी था। चुनावी ड्यूटी में जवान गरियाबंद में तैनात था। इस दौरान जवान ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, शव के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें

I Voted… Did You?… बालोद के कलेक्टर ने किया मतदान, बीजेपी विधायक ने भी डाला वोट

भाजपा – कांग्रेस में सीधा मुकबला

इन तीन लोकसभा सीट पर मैदान इन तीनों सीटों पर भाजपा – कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर मैदान में उतरे है। राजनांदगाव से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल और भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय प्रत्याशी चुने गए है, इनके बीच कांटे की टक्कर है। वहीं महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी भाजपा कमान संभालते हुए तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू मैदान में उतरे है।

तीन लोकसभा सीट में 52 लाख से ज्यादा मतदाता

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें मतदाताओं की संख्या की तो राजनांदगांव में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।
महासमुंद में 17 लाख 90 हजार है मतदाता हैं। जिसमें 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। कांकेर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है जिनमें पुरुष मतदाता 8 लाख 75 हजार 49 और महिला मतदाता 8 लाख 43 हजार 124 हैं। वहीं 2090 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जिनमें 600 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

इतने समय तक होगी वोटिंग

मोहला मानपुर और बिन्द्रानवागढ़ समेत कांकेर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा वहीं अन्य पोलिंग बूथों में शाम 5 बजे तक मतदान होगा। छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें मतदाताओं की संख्या की तो राजनांदगांव में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।

तीनों लोकसभा सीटों का फैक्ट फाइल

कुल मतदाता- 52,84,938
पुरुष मतदाता- 26,05,350
महिला मतदाता- 26,79,528
थर्ड जेंडर- 60

18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता- 1,62,624

कुल मतदान केंद्र- 6567
संगवारी मतदान केंद्र- 330
युवाओं की ओर से संचालित मतदान केंद्र- 117
आदर्श मतदान केंद्र- 130

मैदान में 41 प्रत्याशी

3 लोकसभा क्षेत्र में 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता
2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती
6567 मतदान केंद्र
नो नेटवर्क जोन में 76 मतदान केंद्र

Home / Gariaband / Voting Breaking: पोलिंग स्टेशन पर जवान कर रहा था ड्यूटी, अचानक उठाई राइफल… खुद पर चला दी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो