scriptLok Sabha Election 2024 : राजस्थान की इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच होता है कड़ा मुकाबला, कांग्रेस 10 बार जीती | Lok Sabha 2024: There is a tough competition between Congress and BJP on this seat of Rajasthan, Congress has won 10 times | Patrika News
उदयपुर

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान की इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच होता है कड़ा मुकाबला, कांग्रेस 10 बार जीती

लालजी भाई ने जनसंघ तो कटारिया ने भाजपा का खाता खोला
1971 में पहली बार उदयपुर सीट पर लालजी भाई मीणा गैर कांग्रेसी सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने जनसंघ से चुनाव लड़कर यह सीट जीती। इसके बाद 1977 में जनसंघ समर्थित भानु कुमार शास्त्री यहां से सांसद चुने गए। शास्त्री जनसंघ की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भी रहे। जबकि 1989 में गुलाबचंद कटारिया उदयपुर सीट से भाजपा के पहले सांसद चुने गए।

उदयपुरApr 26, 2024 / 12:43 pm

जमील खान

RJ Lok Sabha Election 2024 : उदयपुर . विधानसभा चुनाव में भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले उदयपुर में लोकसभा चुनाव की स्थिति जरा इतर रही है। यहां अब तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा। उदयपुर लोकसभा सीट पर अब तक 10 बार कांग्रेस तो पांच बार भाजपा के सांसद चुने गए। एक-एक बार जनसंघ और जनता पार्टी का मौका मिला। इन दोनों को भाजपा का पूर्व रूप माना जाए तो भी अब तक के चुनाव में कांग्रेस तीन कार्यकाल भाजपा से आगे रही हैं। सर्वाधिक कार्यकाल की बात करें तो कांग्रेस की गिरिजा व्यास उदयपुर सीट से तीन बार सांसद रहीं, जबकि धुलेश्वर मीणा व अर्जुन लाल मीणा दो-दो बार इस सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे।
धुलेश्वर मीणा राज्यसभा सांसद भी रहे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा और उनकी पत्नी इंदुबाला सुखाडिय़ा को भी यहां से एक-एक बार सांसद बनने का मौका मिला। मोहन लाल सुखाडिय़ा 1954 से 1971 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री भी रहे।
लालजी भाई ने जनसंघ तो कटारिया ने भाजपा का खाता खोला
1971 में पहली बार उदयपुर सीट पर लालजी भाई मीणा गैर कांग्रेसी सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने जनसंघ से चुनाव लड़कर यह सीट जीती। इसके बाद 1977 में जनसंघ समर्थित भानु कुमार शास्त्री यहां से सांसद चुने गए। शास्त्री जनसंघ की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भी रहे। जबकि 1989 में गुलाबचंद कटारिया उदयपुर सीट से भाजपा के पहले सांसद चुने गए।
चुनाव सांसद पार्टी
1952 बलवंत सिंह मेहता कांग्रेस

1957 दीनबंधु परमार कांग्रेस

1962 धुलेश्वर मीणा कांग्रेस

1967 धुलेश्वर मीणा कांग्रेस

1971 लालजी भाई मीणा जनसंघ
1977 भानु कुमार शास्त्री जनता पार्टी

1980 मोहनलाल सुखाडिय़ा कांग्रेस

1984 इंदुबाला सुखाडिय़ा कांग्रेस

1989 गुलाबचंद कटारिया भाजपा

1991 गिरिजा व्यास कांग्रेस

1996 गिरिजा व्यास कांग्रेस
1998 शांतिलाल चपलोत भाजपा

1999 गिरिजा व्यास कांग्रेस

2004 किरण माहेश्वरी भाजपा

2009 रघुवीर मीणा कांग्रेस

2014 अर्जुन लाल मीणा भाजपा

2019 अर्जुन लाल मीणा भाजपा

Home / Udaipur / Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान की इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच होता है कड़ा मुकाबला, कांग्रेस 10 बार जीती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो