शेर-ए-हिंदुस्तान’ के लिए निरहुआ बहा रहे पसीना, शूटिंग के दौरान किया आम्रपाली को मिस एक लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो गौरतलब है कि सपना के डांस का ये वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही यूट्यूब पर इस वीडियो को एक लाख के ज्यादा बार देखा भी जा चुका है। भोजपुरी मूवी ‘बैरी कंगना2’ के डायरेक्टर अशोक त्रिपाठी और निर्माता अशोक श्रीवास्तव हैं। बता दें कि रवि इस फिल्म में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। तो वहीं भोजपुरी की सुपरस्टार अभिनेत्री काजल राघवानी उनके अपोजिट नजर आएंगी।
फिल्म की कहानी तंत्र विद्या पर है माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी तंत्र विद्या और पुरानी मान्यताओं पर आधारित है। इसमें रवि किशन काफी फ्रेश और स्टाइलिश नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म की एक्ट्रेस शुभी शर्मा की भूमिका अभी भी सस्पेंस में है। अगर फिल्म में काजल राघवनी की बात की जाए तो वह रवि से इश्क फरमाते हुए नजर आएंगी। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई और यूपी में की गई है। माना जा रहा है कि फिल्म ‘बैरी कंगना2’ साल 2018 की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म है।