scriptयहां तोड़ दी प्रथम राष्ट्रपति की प्रतिमा | rastpati dr rajendr prasad ki partima todi | Patrika News
टीकमगढ़

यहां तोड़ दी प्रथम राष्ट्रपति की प्रतिमा

नगरपालिका की लापरवाही हुई उजागर

टीकमगढ़Jun 13, 2019 / 11:55 am

vivek gupta

rastpati dr rajendr prasad ki partima todi

rastpati dr rajendr prasad ki partima todi

टीकमगढ़..देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा बुधवार सुबह असामाजिक तत्वो ने तोड़ दी। नगर के राजेन्द्र पार्क के अंदर किले की ओर जाने वाली सड़क पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। खास बात यह रही कि प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी नगरपालिका के द्वारा शाम तक पुलिस को नही दी गई।
नपा द्वारा चुपचाप प्रतिमा को ठीक कराने के नाम पर संबधित स्थान से ही हटा दिया गया। प्रतिमा को पहले भी नुकसान पंहुचाया गया था। लेकिन नगरपालिका के द्वारा लगातार लापरवाही किए जाने से असामाजिक तत्वो के हौसले बुलंद हो गए और प्रतिमा को नुकसान पंहुचाया गया।

राहगीरो ने दी सूचना
बुधवार सुबह प्रतिमा के छतिग्रस्त होने की सूचना राहगीरो के द्वारा नगरपालिका कर्मचारियो को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार प्रतिमा के निचले हिस्से को तोड़ दिया गया था। जिसके टुकडे वही गिरे पडे थे। आनन फानन में नपा कर्मचारियो के द्वारा प्रतिमा को ही निश्चित स्थान से हटा दिया गया।
जिससे कुछ समय बाद किसी को भी घटना की जानकारी नही हो पाई। खास बात है कि राजेन्द्र पार्क के इस स्थान पर शराबखोरी के साथ ही असामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है।
मंच से किया था संबोधन
देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद १९५५ में टीकमगढ आए थे। इस दौरान उन्होंने टीकमगढ़ को एक साथ कई सौगात दी थी। डॉ राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर ही जिले का राजेन्द्र सागर नागदा बांध के साथ ही जिला अस्पताल का नामकरण हुआ था।
इस दौरान प्रथम राष्ट्रपति के द्वारा किले के नीचे जिस मैदान पर सभा को संबोधित किया था,उसे ना केवल राजेन्द्र पार्क का नाम दिया गया। जिस मंच से सभा को संबोधित किया गया था,उसी स्थान पर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसका लगातार नगरपालिका के द्वारा उपेक्षा की जा रही थी।

शाम तक पुलिस को नही थी जानकारी
मामले को लेकर जब पत्रिका ने कोतवाली प्रभारी हिमांशु भिंडिय़ा से शाम ६ बजे बात की तो उनका कहना था कि उन्हें मामले की जानकारी नही है। नगरपालिका के द्वारा ऐसी किसी घटना के बारे में सूचना नही दी गई। वही मामले को लेकर नगरपालिका सीएमओ माधुरी शर्मा का कहना था कि प्रतिमा तोडे जाने की सुचना पुलिस को दी गई है।

उनका कहना था कि हो सकता है उनका पत्र डाक में हो। सीएमओ शर्मा का कहना था कि प्रतिमा की मरम्मत कराने के लिए भेजा गया है। सुधार होने के बाद स्थापित करवा दिया जाएगा।

Home / Tikamgarh / यहां तोड़ दी प्रथम राष्ट्रपति की प्रतिमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो