scriptराहुल गांधी को 500 ग्राम जहर पिलाओ, जिंदा बचे तो शंकर के अवतार | Rahul Gandhi 500 grams of poison, survived, Shankar's incarnation | Patrika News
सूरत

राहुल गांधी को 500 ग्राम जहर पिलाओ, जिंदा बचे तो शंकर के अवतार

गुजरात के मंत्री गणपत वसावा का विवादास्पद बयान -बारडोली के बाबेन में भाजपा की विजय संकल्प रैली बारडोली के बाबेन में भाजपा की विजय संकल्प रैली

सूरतMar 25, 2019 / 07:08 pm

Sunil Mishra

patrika

राहुल गांधी को 500 ग्राम जहर पिलाओ, जिंदा बचे तो शंकर के अवतार


बारडोली. लोकसभा चुनाव में राजनीतिक कटाक्षों और बयानबाजी के साथ ही अटपटे बयानों का दौर भी तेज होने लगा है। ऐसा ही एक विवादास्पद बयान सोमवार को बारडोली के बाबेन में आयोजित भाजपा के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य सरकार में आदिजाति विकास मंत्री गणपत वसावा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी को भगवान शंकर का अवतार बताते हैं। वसावा ने इस पर कहा कि राहुल गांधी को ५०० ग्राम जहर पिलाओ, पीने के बाद चुनाव तक जिंदा बचे रहते हैं तो वे शंकर के अवतार मान लिए जाएंगे। यह बात उन्होंने रैली में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में कही। उनकी इस बात से राजनीतिक गलियारों में विवाद बढ़ गया है।
आदिजाति विकास मंत्री गणपत वसावा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि शिवजी ने तो लोगों के दु:ख दूर करने के लिए जहर भी पी लिया था। आप अपने इस नेता को 500 ग्राम जहर पिला दो और चुनाव के वक्त तक बच जाते हैं तो हम मानेंगे कि वे साक्षात शिवजी के अवतार हैं।
सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस बार के लोकसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए कहा कि यह चुनाव देशभक्तोंऔर देशद्रोहियों के बीच होने जा रहा है। विकास की बातों को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने राम मंदिर का मुद्दा उठाने का भी प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राममंदिर भाजपा ही बनाएगी। कांंग्रेस और महागठबंधन पर तीखे वार करते हुए उन्हें देश का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव भाजपा जीतेगी तो पाकिस्तान में मातम छा जाएगा।
सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ईश्वर परमार ने कहा कि गुजरात के लोगों ने लगातार 25 सालों से भाजपा पर विश्वास किया है। आने वाले चुनाव में महाभारत में अर्जुन को जैसे मछली की आंख ही दिखती थी, वैसे हमें भी सिर्फ कमल का निशान ही नजर आना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की सभी 26 सीटों और पूरे देश मे 400 से अधिक सीटों पर जीत की संभावना जताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो