scriptवलसाड में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान कर लोकतंत्र में जताई आस्था | A 103-year-old elderly woman in Valsad voted to vote in a democracy | Patrika News
सूरत

वलसाड में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान कर लोकतंत्र में जताई आस्था

इधर, समस्याएं हल नहीं होने पर लोगों ने किया मतदान का बहिष्कारनवसारी में दोपहर साढ़े तीन बजे तक 53.04प्रतिशत मतदाननर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में दोपहर तक 67.03प्रतिशत वोट पड़े

सूरतApr 23, 2019 / 04:43 pm

Sunil Mishra

patrika

वलसाड में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान कर लोकतंत्र में जताई आस्था


सूरत. लोकतंत्र के पर्व पर जहां हजारों लोग अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, वहीं कुछ जगहों पर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोग मतदान का बहिष्कार कर अपने गुस्से का इजहार भी कर रहे हैं। ऐसा ही हुआ नवसारी और डांग जिले में। नवसारी जिले के आसुंदर गांव के करीब 300 आदिवासियों ने तीन फलियों में आवास, रास्ते, डे्रेनेज, शौचालय जैसी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार कर दिया। इधर, वलसाड लोकसभा सीट के टुकवाड़ा में 103 वर्षीय तापीबेन देसाई ने मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती में आस्था जताई।
ऐसा ही डांग जिले के दावदहाड़ गांव और धूंबडिय़ा गांव में रास्ते और पानी की समस्या को लेकर भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुबह दस बजे तक यहां पर एक भी वोट नहीं पड़ा था। इससे राजनीतिक पार्टियों और सरकारी अमले में चिंता बनी रही।
केन्द्र शासित प्रदेश दमण-दीव लोकसभा सीट पर मतदान करने में मतदाताओं ने उत्साह से भाग लिया। दोपहर तीन बजे तक लोकसभा सीट पर कुल 55 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसमें दमण में 56 प्रतिशत तथा दीव में 52.56 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इसी तरह दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट पर भी दोपहर तीन बजे तक ५६.८१ प्रतिशत मतदान हुआ। वलसाड लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 57.73 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। वहीं बारडोली संसदीय सीट पर 5856 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। भरुच लोकसभा सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 56प्रतिशत हुआ।
कई मतदान केन्द्रों पर इवीएम खराब होने के समाचार मिल रहे हैं। नवसारी जिले की खेरगाम तहसील के बहेज गांव के मतदान केन्द्र पर इवीएम मशीन खराब हो गई।
वलसाड लोकसभा सीट के टुकवाड़ा में 103 वर्षीय तापीबेन देसाई ने मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती में आस्था जताई।
patrika
 

भाजपा समर्थक पार्टी सिम्बल के साथ मतदान केन्द्र पर घूमते नजर आए

वलसाड के जेएमडी घासवाला स्कूल में भाजपा समर्थक पार्टी सिम्बल के साथ मतदान केन्द्र पर घूमते नजर आए। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी कार्यकर्ता भाग गए। वलसाड के सेठआरजेजे हाईस्कूल के121 नम्बर बूथ पर प्रिसाइडिंग ऑफिसर शंकर गामित की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल 108एम्बुलेंस में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Home / Surat / वलसाड में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान कर लोकतंत्र में जताई आस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो