प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चंदौरा निवासी प्रबोध मंडल 35 वर्ष गांव के लोगों का इलाज करता था। इलाके के लोग उसे बंगाली डॉक्टर (Doctor) के नाम से जानते थे। बुधवार की रात उमसभरी गर्मी के कारण वह अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर सो रहा था। उसने सोचा था कि थोड़ी गर्मी कम लगेगी तो रात में ही घर में जाकर सो जाएगा।
एक घंटे देर से पहुंचा हाथी दल
हाथी द्वारा डॉक्टर (Doctor killed by elephant) को पटककर घायल किए जाने की सूचना क्षेत्र के हाथी दल को तत्काल दी गई लेकिन वे घटनास्थल पर करीब 1 घंटे बाद पहुंचे। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है।
एकलौता कमाऊ सदस्य था युवक
मृतक डॉक्टर घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से घर पत्नी व अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान डॉक्टर के दोनों बच्चे घर में सो रहे थे।