पूरा मामला मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम रनगांव का है। आज यानी 27 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे 35 साल की नृत्यांगना रेखा गंधर्व का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। इससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा स्वास्तिक द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
मृतका रेखा के बच्चों और मौसेरी बहन सुनीता ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह से ही रेखा और उसके पति के बीच झगड़ा हो रहा था। आरोप है कि रेखा के पति द्वारा मारकर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है और वह फरार हो गया।

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने आरोपों के आधार पर फरार पति की खोजबीन शुरू कर दी। इसके पश्चात महज दो घंटे में ही गांव से थोड़ी दूर भागकर जा रहे मृतका के पति की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फोरेंसिक जांच टीम को घटना की जानकारी दे दी। घटनास्थल पर फिलहाल पुलिस बल मौजूद है और फोरेंसिक जांच टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें