scriptचूरू में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेसी | Protest Congress in Churu | Patrika News

चूरू में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेसी

locationचुरूPublished: Dec 20, 2016 11:09:00 am

Submitted by:

Rakesh gotam

डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाने के विरोध में सोमवार को यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।

डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाने के विरोध में सोमवार को यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में जमकर नारे लगाए। जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन निर्बाण ने कहा कि सरकार महंगाई को रोकने में असफल रही है। बार-बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इसके कारण देश में महंगाई भी तेजी से बढ़ती जा रही है। रियाजत खान ने कहा कि भाजपा की राज्य व केन्द्र सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। एक भी वादे पर खरे नहीं उतरी। कांग्रेस जनता की हर मुश्किल में साथ खड़ी होकर उनकी आवाज को मजबूती के साथ उठाएगी। यूथ कांग्रेस के चूरू ब्लॉक अध्यक्ष विकास बुडानिया ने कहा कि डीजल व पेट्रोल की बढ़ी दरों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। डीजल के बढ़ते दामों से किसानों की मुस्किलें बढ़ती जा रही हैं।
इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला सिंघल, सोहनलाल मेघवाल, जमील चौहान, पार्षद जाफर खां जोइया, सुनील दइया, किशोर धांधू, सुशीला सुंडा, हेमंत सिहाग,आरिफ खान पीथीसर, विकास बुडानिया, विकास मील, रामनिवास भाम्भू आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो