scriptपटरी पर लौटी सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन, यात्रियों को राहत | Mileage | Patrika News

पटरी पर लौटी सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन, यात्रियों को राहत

locationसिंगरौलीPublished: Apr 19, 2019 10:55:09 pm

Submitted by:

Anil kumar

पटरी पर लौटी सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन, यात्रियों को राहत

Mileage

Mileage

सिंगरौली. जबलपुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार से अपने निर्धारित समय पर जबलपुर के लिए रवाना होगी। बता दें कि इंटरसिटी का संचालन बीते एक सप्ताह से बंद किया गया था, जिससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
लोगों की परेशानी दूर हुइ
बरगवां स्टेशन मास्टर ने बताया कि रेल यात्रियों को हो रही परेशानी शनिवार से दूर हो गई। शुक्रवार को जबलपुर से चलकर इंटरसिटी एक्सप्रेस सिंगरौली पहुंची और शनिवार की सुबह सिंगरौली रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर जबलपुर के लिए रवाना होगी।
दोहरीकरण के चलते हुई?थी बंद
बताया गया है कि कटनी-सिंगरौली रेलखंड का दोहरीकरण के चलते बीते एक सप्ताह से इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बंद किया गया था। सिंगरौली से चलकर जबलपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में सिंगरौली व बरगवां दो रेलवे स्टेशन से करीब एक हजार से अधिक रेल यात्री सफर करते हैं। ट्रेन का संचालन बंद हो जाने के कारण इन यात्रियों को शक्तिपुंज व पैसेंजर टे्रन का सहारा लेना पड़ा है। बताया गया है कि दोहरीकरण के चलते रेल यात्रियों को परेशानियां हुई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो