scriptचुनाव को लेकर यह क्या कह गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष | What is the name of the BJP state president | Patrika News
शाजापुर

चुनाव को लेकर यह क्या कह गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। सिर्फ एक ही गुट है और वो है भाजपा। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शाजापुरAug 06, 2018 / 12:50 am

Lalit Saxena

patrika

भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। सिर्फ एक ही गुट है और वो है भाजपा। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शाजापुर. भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है। सिर्फ एक ही गुट है और वो है भाजपा। पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासन तोडऩे की अनुमति किसी को नहीं। अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी पार्टी चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी खड़े करती है। ऐसे में किसी भी वर्तमान विधायक का टिकट भी कट सकता है। सभी को भाजपा को जीताने के लिए कार्य करना है। प्रदेश में इस बार 200 से ज्यादा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा।
यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कही। पार्टी के जिला कार्यालय पर 2 अगस्त को जिला बैठक के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील देथल के साथ शाजापुर विधायक अरुण भीमावद सहित 6 लोगों के मारपीट किए जाने के मामले में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। जब उन्हें बताया गया कि उन्होंने इस मामले में जिलाध्यक्ष देथल सहित आरोपी विधायक भीमावद को भोपाल तलब किया था तो उन्होंने कहा पार्टी का कुनबा बड़ा है। जब पार्टी का विस्तार होता है तो इस तरह की छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। जब उन्हें बताया गया कि मामले में एफआइआर तक दर्ज हुई है तो उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन तोडऩे की या पार्टी की मर्यादा से बाहर जाने की अनुमति किसी को नहीं है। अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में कुछ वर्तमान विधायक के टिकट कटने की संभावना पर प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि मैं ये तो नहीं कह रहा हूं कि किसी का टिकट कटेगा, लेकिन ये भी सही है कि कोई भी पार्टी हो वो चुनाव जीतने के लिए ही प्रत्याशी खड़े करती है। ऐसे में कुछ वर्तमान विधायकों के टिकट भी कट सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा का मुकाबला करने की स्थिति में कांग्रेस कहीं नहीं है।
सभी को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए
सिंह ने कहा भाजपा हमेशा ही कोशिश करती है कि कमर के नीचे कभी प्रहार न हो, लेकिन कांगे्रस हमेशा ही जानबूझकर घटिया और हल्के जवाब देती है। देश-प्रदेश में सरकार के किए गए कार्य और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम जीतेंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
प्रथम तल का किया लोकार्पण
प्रदेशाध्यक्ष सिंह विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले में पहुंचकर बैठकें ले रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को शाजापुर पहुंचे सिंह ने पार्टी जिला कार्यालय के प्रथम तल का फीता काटकर लोकार्पण भी किया। सिंह ने कहा कांग्रेस एक परिवार के इर्द-गिर्द ही सिमट कर रह गई। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान के कारण आज हमें कश्मीर में जाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के दिए गए मंत्रों को लेकर आज देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है। भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए लाखों कार्यकर्ताओं को त्याग और बलिदान रहा है। मोदी सरकार के 4 वर्षों में देश प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा में उमड़ते जनसैलाब से यह संकेत है कि प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, मप्र चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य विजेंद्रसिंह सिसोदिया, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, सांसद मनोहर ऊंटवाल, जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह बैस थे। स्वागत विधायक जसवंतसिंह हाड़ा, विधायक इंदरसिंह परमार, भाजपा जिला महामंत्री अशोक कवीश्वर, संतोष बराड़ा ने किया। संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने दी।

Home / Shajapur / चुनाव को लेकर यह क्या कह गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो