scriptपिछले चुनाव के कमजोर बूथों पर भाजपा की खास नजर | BJP's special eyes on weak booths of last election | Patrika News
सिवनी

पिछले चुनाव के कमजोर बूथों पर भाजपा की खास नजर

जिला भाजपा की सदस्यता सम्बंधी कार्यशाला आयोजित

सिवनीJul 21, 2019 / 03:52 pm

sunil vanderwar

bjp booth program from July 20 in up

bjp booth program from July 20 in up

सिवनी. भाजपा के संभागीय सदस्यता प्रभारी जसवंत सिंह हांडा द्वारा शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। हांडा ने सदस्यता अभियान की गतिविधियों को लेकर मंडलवार समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हे मार्गदर्शन एंव आवश्यक निर्देश दिए।
सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण कार्यक्रम
उदबोधन मे भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री केशवसिंह भदोरिया द्वारा कहा गया कि सदस्यता अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके माध्यम से हम संगठन का विस्तार करेंगे। प्रत्येक बूथ तक हमें पहुंचना है। गत चुनावों मे जिन बूथों पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा उन्हें इस अभियान के माध्यम से मजबूत करना है। हर बूथ पर हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो, इस बात की चिंता करनी है। पार्टी के वरिष्ट नेताओं और जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रत्येक दायित्ववान पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता बूथ पर सात दिन का समय देंगे, प्रत्येक बूथ पर 100 से अधिक सदस्य बनाना है।
प्रभारी एवं कार्याकर्ता रहे उपस्थित
कार्यशला मे भाजपा के प्रदेश मंत्री कन्हई राम रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सासंद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व परासिया विधायक ताराचंद बाबरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, सुजीत जैन, परमजीत सिंह, सदस्यता अभियान के प्रभारी आदर्श शर्मा, जिला प्रभारी गजानंद पंचेश्वर, सहप्रभारी अलोक दुबे, जिला पदाधिकारी ओम दुबे, संतोष अग्रवाल सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष और सदस्यता अभियान से जुडे समस्त प्रभारी एवं कार्याकर्ता उपस्थित रहे।
हर बूथ पर भाजपा हो मजबूत
बैठक मे प्रदेश की ओर से सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी आदर्श शर्मा द्वारा कहा गया कि संगठन ने उन्हें इस जिले मे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। हमें घर-घर पहुंचकर लोगो को भाजपा से जुडने के लिए तैयार करना है। मै स्वंय भी सभी मंडलो मे पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करूंगा। हर बूथ पर भाजपा कैसे मजबूत हो इसके लिए मिलकर कार्य करना है।

Home / Seoni / पिछले चुनाव के कमजोर बूथों पर भाजपा की खास नजर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो