scriptपुलिस काे चकमा देकर सरेंडर हुआ एक लाख का इनामी ”सुशील मूंछ” देखें वीडियाें | One Lakh rewarded Susheel Mooch Surrender in muzaffaarnagar court | Patrika News
सहारनपुर

पुलिस काे चकमा देकर सरेंडर हुआ एक लाख का इनामी ”सुशील मूंछ” देखें वीडियाें

एक लाख के इनामी सुशील मूंछ की बड़े बदमाशाें में हाेती है गिनती
बदन सिंह बद्दाें काे फरार कराने में थी सुशील मूछ की साजिश
शनिवार काे मुजफ्फरनगर काेर्ट में पेश हुआ सुशील मूंछ

सहारनपुरMar 30, 2019 / 01:33 pm

shivmani tyagi

muzaggaranagar

SUSHEEL MOOCH

सहारनपुर। वेस्ट यूपी में आतंक का पर्याय रह चुके एक लाख के इनामी बदमाश सुशील मूंछ ने शनिवार काे काेर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस लंबे समय से सुशील मूंछ की तलाश कर ही थी। जरायम की दुनिया में यह चर्चाएं हैं कि मेरठ पुलिस कस्टडी से फरार हुए बदन सिंह बद्दाें काे भगाने में भी सुशील मूछ का हाथ रहा है। अब सुशील मूछ के इस तरह से सरेंडर हाेने के बाद चर्चाआें काे बल मिलता नजर आ रहा है।
शनिवार काे सुशील मूछ ने फिल्मी अंदाज में पुलिस काे चकमा देकर सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि बदन सिंह बद्दाे के फरार हाेने के बाद से मेरठ एसएसपी नितिन तिवारी ने सुशील मूछ पर दबाव तेज कर दिया था। पुलिस सुशील मूंछ काे रात दिन तलाश रही थी। शुक्रवार काे नाेएडा में हुई डीजीपी उत्तर प्रदेश आेपी सिंह ने भी मेरठ पुलिस से बद्दाें के मामले में जवाब मांगा था। इसके बाद से सुशील मूछ काे अपनी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही थी। सुशील मूछ रतनपुरी थाना क्षेत्र के मथेड़ी गांव का रहने वाला है।
सुशील मूछ गैंग से जुड़ा रहा है बद्दाे

मेरठ पुलिस कसट्डी से फरार हुआ बदन सिंह बद्दाे सुशील मूछ गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है। एेसे में इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि बदन सिंह बद्दाे काे भगाने में सुशील मूछ का हाथ भी हाे सकता है। सुशील मूछ का बेटा अक्षजीत उर्फ माेनी वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिला जेल में ही बंद है। खताैली में नीरज चाैहान की हत्या में सुशील मूछ का बेटा 120 का आराेपी था। इस पर भी पुलिस ने
साेरखा कांड मामले में हुई थी कुर्की

मेरठ में हुए चर्चित साेरखा कांड में मुजफ्फरनगर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सुशील मूछ के घर की कुर्की कराई थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि सुशील मूछ की मुश्किलें बढ़ेंगी।

Home / Saharanpur / पुलिस काे चकमा देकर सरेंडर हुआ एक लाख का इनामी ”सुशील मूंछ” देखें वीडियाें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो