scriptहाइवे के सौंदर्यीकरण का नुकसान करने पर निगम प्रशासन नाराज, ठेकेदार को दे दी यह चेतावनी | Corporation Administration annoyed on loss of highway beautification | Patrika News

हाइवे के सौंदर्यीकरण का नुकसान करने पर निगम प्रशासन नाराज, ठेकेदार को दे दी यह चेतावनी

locationरीवाPublished: Jul 15, 2019 08:54:55 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

– चोरहटा के पास चल रहे कार्य को देखने पहुंचे निगम के अधिकारी, बोले पहले एनओसी ले फिर करें कार्य- फ्लाईओवर के निर्माण में भी हो चुका है नुकसान

rewa

Corporation Administration annoyed on loss of highway beautification

रीवा। शहर से गुजरे हाइवे का सौंदर्यीकरण का कार्य इनदिनों तेजी के साथ चल रहा है। पूर्व में नगर निगम ने चोरहटा से लेकर रतहरा तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सांैदर्यीकरण कराया था। अब उसी मार्ग को फिर ९५ करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण के दौरान वह सभी सामग्री तोड़ी जा रही है जो नगर निगम की ओर से लगाई गई थी। निगम द्वारा बनाए गए डिवाइडर में म्यूरल लगाए गए थे, जिन्हें नए निर्माण के दौरान तोड़ा जा रहा है, साथ ही पाइप लाइन और बिजली खंभों को भी अपनी मर्जी के अनुसार ठेकेदार हटा रहा है। इससे निगम द्वारा दी जा रही सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
नगर निगम के जोन क्रमांक एक के प्रभारी एसके चतुर्वेदी इंजीनियरों के साथ चोरहटा से लेकर गोड़हर तक चल रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार से कहा है कि जो भी निर्माण कराना है, उसके लिए पहले नगर निगम से एनओसी प्राप्त करें, इसके बाद ही निर्माण कराएं। निगम अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल निगम द्वारा लगाए गए सामग्री को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएं।

– फ्लाइओवर के चलते भी हुआ नुकसान
न्यू बस स्टैंड के सामने 25 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर भी नगर निगम द्वारा लगाए गए म्यूरल, पाइपलाइन सहित अन्य सौंदर्यीकरण की सामग्री का बड़ा नुकसान हुआ है। यहां भी ठेकेदार की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई और न ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचकर उक्त सामग्री भी नहीं लिए, जिसकी वजह से वह कबाड़ में तब्दील हो गई।

– .. तो निगम नहीं होने देगा निर्माण
निगम के आयुक्त सभाजीत यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि निगम की सीमा में कोई भी कार्य किया जा रहा है तो उसकी सूचना निगम को होना चाहिए। यदि कोई ठेकेदार ऐसा नहीं कर रहा है तो एनओसी लेने तक उसके कार्य को रोक दिया जाए। हालांकि यह मौखिक निर्देश है, इसलिए अधिकारियों ने भी कई स्थानों पर जाकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी सामग्री का नुकसान हुआ तो काम नहीं होने देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो