scriptआवश्यकता से ज्यादा मंगवाई गई साइकिल , बांटी गई कम,जानिए कैसे हो रहा खेल | Bicycles are being given to students | Patrika News
रीवा

आवश्यकता से ज्यादा मंगवाई गई साइकिल , बांटी गई कम,जानिए कैसे हो रहा खेल

एक हजार बच्चों को अभी नहीं मिली साइकिल

रीवाFeb 13, 2019 / 12:23 pm

Vedmani Dwivedi

Bicycles are being given to students

Bicycles are being given to students

रीवा. कक्षा 6वीं के स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण में मनमानी हो रही है। जिन ब्लॉकों को साइकिल की जरूरत है वहां साइकिल उपलब्ध नहीं है जबकि कुछ स्थानों में आवश्यकता से ज्यादा साइकिल रखी हुई हैं। यही वजह है कि सत्र गुजरने को है करीब 1089 बच्चों को साइकिल नहीं मिल पाई। पूरे सत्र बच्चे पैदल स्कूल गए।

जिले में जवा, त्यौंथर, नईगढ़ी, रीवा, रायपुर, मऊगंज ब्लॉक की हालत ज्यादा खराब हैं। यहां के ज्यादातर बच्चों को साइकिल नहीं मिल पाई है जबकि यहां साइकिल आवश्यकता से ज्यादा मंगवाई गई। इसके बावजूद सभी बच्चों को समय पर साइकिल नहीं उपलब्ध हो पाईं।

ब्लॉको की यह है स्थिति
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले के हुनमना ब्लॉक में 1098 बच्चों को सायकिल की जरूरत थी, लघु उद्योग निगम 1163 साइकिल मंगवाई गर्ई। बच्चों को महज 1054 साइकिल ही बांटी गई। इसी प्रकार सिरमौर में 593 बच्चों को सायकिल दी जानी थी। लघु उद्योग निगम से 683 साइकिल मंगवाई गई। इसमें से 593 साइकिल का ही वितरण किया गया। जवा में 752 बच्चों को साइकिल वितरित किया जाना था। जबकि 583 को ही सायकिल वितरित की गई। रायपुर ब्लॉक में 504 बच्चों को सायकिल वितरित करना था। निगम से 612 सायकिल मंगवाई गई जबकि बच्चों को 499 सायकिल बांटी गई। मऊगंज में 804 साइकिल वितरित करना था। 947 साइकिल मंगवाई गई। जिसमें छात्रों को 628 साइकिल ही बांटी गई।

दस्तावेजों में कम मौके पर ज्यादा
शिक्षा विभाग के दस्तावेजों के मुताबिक रीवा ब्लॉक में 473 बच्चों को साइकिल वितरित की जानी है। जिसमें लघु उद्योग निगम द्वारा 223 साइकिल ही उपलब्ध कराई गई। शिक्षा विभाग के दस्तावेज बताते हैं कि उपलब्ध सभी सायकिल छात्रों को बांट दी गई जबकि हकीकत यह है कि रीवा ब्लॉक में साइकिल पड़ी हुई हैं। सोमवार को निरीक्षण के दौरान कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने खुद देखा है। आधे से ज्यादा बच्चों को अभी तक साइकिल नहीं मिली है।

इन ब्लॉकों में आवश्यकता से कम मिली साइकिल
– जवा में 752 चाहिए मिली है 585
– त्यौंथर में 792 चाहिए मिली है 530
– नईगढ़ी में 829 चाहिए मिली है 663
– रीवा में 473 चाहिए मिली है 226
– रायपुर में 504 चाहिए मिली है 499
– मउगंज में 804 चाहिए मिली है 628

इन ब्लॉकों में आवश्यकता से ज्यादा साइकिल
गंगेव में 625 की आवश्यकता मिली 797
सिरमौर में 593 की आवश्यकता मिली 683
रायपुर में 504 की आवश्यकता मिली 612
मउगंज में 804 की आवश्यकता मिली 947

कुल पात्र बच्चे, अभी तक मिली, नहीं मिली
बालक – 2994 – 2529 – 465
बालिका – 3476 – 2822 – 654

 

Home / Rewa / आवश्यकता से ज्यादा मंगवाई गई साइकिल , बांटी गई कम,जानिए कैसे हो रहा खेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो