scriptसैकड़ों कांवडिय़ों ने लगाए जयकारे | saikadon kaanvariyon ne lagae jayakaare | Patrika News

सैकड़ों कांवडिय़ों ने लगाए जयकारे

locationसूरतPublished: Aug 19, 2018 10:26:45 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

शिवालयों में शिव आराधना का दौर चला

patrika

सैकड़ों कांवडिय़ों ने लगाए जयकारे

सूरत. शहर में श्रावण मास के उपलक्ष में रविवार को जगह-जगह नाचते-गाते और जयकारे लगाते कांवडि़ए दिखाई दिए। शिवालयों में शिव आराधना का दौर चला। नर्मदा-तापी जल से महादेव के जलाभिषेक के लिए विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से कांवड़ यात्रा के आयोजन भी किए गए।

श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को निकली कांवड़ यात्रा में कांवडिय़ों ने बोल बम-तारक बम के जयकारे लगाए। ट्रस्ट के सचिव सुशील गाडोदिया ने बताया कि तापी नदी के नावड़ी घाट पर कांवड़ की ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश तोदी समेत अन्य ने पूजा की। बाद में डीजे, झांकियों के साथ यात्रा नावड़ी घाट से रवाना हुई।
कांवडि़ए नाचते-गाते और जयकारे लगाते विभिन्न मार्गों से होकर वेसू में श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कपीश खाटूवाला ने बताया कि मुंबई से श्रीखाटूश्याम चेरिटेबल ट्रस्ट के 51 सदस्य भी रविवार को बाबा श्याम के दर्शन करने सूरत आए। ट्रस्ट की ओर से सभी का स्वागत किया गया।

श्रीराम मंदिर सेवा समिति, उधना तथा अग्र मिलन, श्रीश्याम प्रचार मंडल और महिला इकाई की ओर से रविवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा नानपुरा में तापी नदी के नावड़ी घाट से कांवड़ पूजन के बाद शुरू की गई। कांवडि़ए विभिन्न मार्गों से होकर उधना में जीवनज्योत के निकट श्रीराममंदिर पहुंचे और भोलेबाबा का जलाभिषेक किया।

श्रीश्याम प्रेम मंडल की 14वीं कांवड़ यात्रा रविवार सुबह सात बजे तापी नदी के नावड़ी घाट से रवाना की गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर भटार रोड पर वैष्णोदेवी मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। अभिषेक, पूजा-अर्चना के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
दुग्धाभिषेक का चला दौर


वड़ोदरा के निकट कायावरोहण महादेव मंदिर में रविवार को श्रावण मास के उपलक्ष में शिवशक्ति परिवार की ओर से सहस्रघट दुग्धाभिषेक का आयोजन किया गया। विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष घनश्याम सेवग ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और सहस्रघट दुग्धाभिषेक में भाग लिया। इस मौके पर भजन-कीर्तन, महाप्रसादी समेत अन्य आयोजन भी किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो