scriptगौमाताओं के लिए कांजीहाउस बना काला पानी की सजा | Rajnandgaon: black water punishment for cows made in kanjihouse | Patrika News
राजनंदगांव

गौमाताओं के लिए कांजीहाउस बना काला पानी की सजा

कन्हारपुरी वार्ड कांजी हाउस में मवेशियों को काला-पानी की सजा दी जा रही है। मवेशियों के चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

राजनंदगांवAug 23, 2017 / 10:49 pm

Satya Narayan Shukla

Cow house
राजनांदगांव. नगर निगम की ओर सड़कों पर आवारा घुमने वाले मवेशियों को धरपकड़ कर कन्हारपुरी वार्ड में संचालित कांजी हाउस में रखा जाता है। इस कांजी हाउस में मवेशियों को काला-पानी की सजा दी जा रही है। मवेशियों के चारा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। देखरेख के अभाव में बुधवार को एक नवजात बछड़े की मौत हो गई। इस घटना से मवेशी मालिकों में रोष है। मवेशी मालिकों का कहना है कि निगम मवेशियों के साथ क्रूरता का व्यवहार कर रहा है। बछड़े की मौत की खबर के बाद मौके पर पहुंची पत्रिका की टीम ने देखा कि कांजी हाउस में साफ-सफाई का अभाव है।
शाम को 4 से 5 बजे के बीच एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया
मवेशी दलदल के बीच रखे गए हैं। नियमित रूप से सफाई नहीं होने से यह स्थिति बनी हुई है। चौकीदार ने बताया कि फिलहाल यहां पर 65 मवेशी रखे गए हैं। इनके लिए 15 दिनों के लिए 8 बोरी सूखा भूसा रखा गया है। इसी से मवेशियों की भूख मिटानी है। स्थिति यह है कि भूसा को पानी में भीगोकर मवेशियों को देना होता है पर बुधवार शाम को टब में सूखा भूसा डाल दिया गया था। नल खुलने के बाद यह गीला हुआ। इसके पहले मवेशी सूखा ही पेट भर रहे थे। वहीं शाम को 4 से 5 बजे के बीच एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया।
8 बोरी भूसा से 65 मवेशियों का 15 दिनों तक भूख शांत करना मुश्किल

इस दौरान यहां कोई नहीं था। शाम को 5 बजे जब चौकीदार चारा देने अंदर गया तो नवजात बछड़ा मृत था। देखते ही देखते यहां मवेशी मालिकों की भीड़ लग गई। यादव समाज के पदाधिकारी रमेश यादव भी मौके पर पहुंचे थे। कांजी हाउस का हाल देखकर उन्होने हैरानी जताई। कहा कि ऐसे में मवेशी ज्यादा दिन तक स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। चारा की मात्रा को लेकर हैरानी जताई। बताया कि 8 बोरी भूसा से 65 मवेशियों का 15 दिनों तक भूख शांत करना मुश्किल है। यह तो मवेशियों के साथ अन्याय है। यह चारा तो एक दिन में ही खत्म हो जाना चाहिए।
बछड़े की मौत की जानकारी नहीं

नगर निगम के आयुक्त अश्वनी देवांगन ने बताया कि बछड़े की मौत की जानकारी नहीं है। इस संबंध में पता करता हूँ। डॉक्टरों ने निरीक्षण किया था, तब स्थिति ठीक थी।

Home / Rajnandgaon / गौमाताओं के लिए कांजीहाउस बना काला पानी की सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो