scriptमहिला से छेड़छाड़ पर भड़का विवाद | balwa, vehicle burnt, 12 ijured | Patrika News
रायसेन

महिला से छेड़छाड़ पर भड़का विवाद

दो पक्षों में जमकर हुआ खूनी संघर्ष एक दर्जन घायल, छह रेफर, टीआई व आरक्षक भी घायल, एक दर्ज से अधिक वाहन फूंके।

रायसेनMar 23, 2019 / 11:53 am

praveen shrivastava

news

महिला से छेड़छाड़ पर भड़का विवाद

रायसेन/सिलवानी. महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना ने सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में धुरेड़ी के दिन खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हुए, वहीं लगभग दो दर्जन वाहनेां को ज ला दिया गया। इतना ही नहीं संघर्ष को शांत करने पहुंची पुलिस को भी इसका शिकार होना पड़ा। मारपीट में टीआई सहित एक आरक्षक घायल हो गया। शाम लगभग सात बजे से शुरू हुआ संघर्ष का सिलसिला देर रात तक चला। रात लगभग दो बजे पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।


जानकारी के अनुसार सिलवानी तहसील के आदिवासी बाहुल्य गांव सलैया में छेड़छाड़ को लेकर आदिवासी समुदाय और यादव समाज के बीच हुए विवाद में गुस्साए ग्रामीणों ने एक पक्ष के साथ जमकर मारपीट की। गांव में खड़ी जेसीबी, जीप व दुपहिया वाहनो को आग के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की। जिसमें टीआई संजय पाठक व आरक्षक मयंक घायल हो गए। संघर्ष से पहले छेड़छाड़ की घटना के बाद मामूली विवाद हुआ था। जो समझाइश पर शांत हो गया था। लेकिन शाम के समय एक बार फिर विवाद बढ़, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनो ही पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें दोनो पक्षों के करीब 12 लोग घयल हो गए। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय और भोपाल रेफर किया गया।

news 1

पुलिस को भी रोका गांव के बाहर
शाम के समय शुरू हुआ संघर्ष बढ़ता ही चला गया। एक पक्ष के सैड़कों लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को घेर लिया था। गांव में ही वीरसिंह यादव के घर को घेरा था। जिसमें ३५-४० लोग थे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को भी लोगों ने गांव में नहीं घुसने दिया। यहां तक घायलों को लेनेे पहुंची एंबुलेंस को भी बाहर ही रोक दिया। मामले को बिगड़ता देख आस-पास के थानो की पुलिस बुलाई गई, रायसेन से भी पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। तब रात लगभग दो बजे किसी तरह पुलिस ने समझ़ाइश देकर लोगों को शांत किया। घर में कैद लोगों को सुरक्षित निकाला और पुलिस सुरक्षा में रखा।

रात में ही पहुंची कलेक्टर, एसपी
मामले की जानकारी मिलते ही रात में ही कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा, एसपी मोनिका शुक्ला, एडीशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा की। और मामले को शांत कराया। शुक्रवार को सुबह डीआईजी रामाश्रय चौबे, एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची व स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान
डीआईजी ने ग्रामीणों से चर्चा कर मामले की विस्तार से जानकारी लेकर समझाइश दी।

news 3

१५० पर किया प्रकरण दर्ज
इस मामले में पुलिस ने 3 अलग अलग फरियादियों की रिपोर्ट पर करीब 150 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने रामजी आदिवासी पिता करतार 22 साल निवासी सलैया की रिपोर्ट पर पुष्पेंद्र, उवीर सिंह, वीरेंद्र, अरविंद, बॉबी सहित 20-२5 अन्य पर छेड़छाड़, मारपीट, बलवा व एससीएसटी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया
है। जबकि एक अन्य फरियादी वीर सिंह यादव निवासी सलैया की रिपोर्ट पर राजेश, सुंदरलाल, रामजी, करतार, वालकिशन, रमेश, प्रकाश, हरिदास, हल्केभाई, जसवंत, दीपक, राधे, लखन बबलू, मुन्ना लाल, कैलाश, राम स्वरुप, गोपाल, अभयराम, हल्के, तुलाराम, मुकेश, शिवप्रसाद सहित 40-50 अन्य पर बलवा, मारपीट व तोडफ़ोड़ की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। ग्रामीणों के हमले में घायल हुए सिलवानी टीआई संजय पाठक की रिपोर्ट पर 50-60 अज्ञात ग्रामीणों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस छावनी बना गांव
घटना के बाद ग्राम सलैया में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में एसएएफ की दो कंपनी सहित जिला पुलिस बल को तैनात किया गया है। जबकि दो कंपनी सिलवानी में रखी गई हैं। शुक्रवार को दिनभर स्थिति सामान्य रही, लेकिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। वहां धारा १४४ लगाई गई है।

ये हुए घायल
घटना में दोनो ही पक्षों के सुदंर लाल, भगवान दास, वीरेंद्र, बीरा, भूपेंद्र, पुष्पेंद्र, अरविंद, बीरसिंह, रामकुमार, रामराज, राजू, रामसहाय, धन प्रसाद, भरत सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामदास, रणवीर रूप सिंह, विक्रम सिंह, भरत सिंह, अरविंद्र घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए 6 लोगों को रेफर किया गया।

एक महिला के साथ छोड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था, जो समझाईश के बाद शांत हो गया है। लेकिन बाद में पुन: मामले ने उग्र रूप ले लिया। विभिन्न पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। गांव में पूर्ण रूप से शांति है, एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों को समझाईस दी जा रही है।
अवधेश प्रताप सिंह, एडीशनल एसपी

Home / Raisen / महिला से छेड़छाड़ पर भड़का विवाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो