शाह ने भूपेश बघेल को PSC घोटाला, गोबर घोटाला, कोयला घोटाला जैसे मुद्दों पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भूपेश एंड कंपनी ने घोटालों की श्रृंखला बनाई है। 12 लाख करोड़ के घोटाले करने वाली कांग्रेस फिर से घमंडिया गठबंधन बनाकर आई है।
जनसभा में अमित शाह ने कही यह बड़ी बातें
- – तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का विरोध कांग्रेस करती थी, अटल ने छत्तीसगढ़ बनाया।
- – आने वाले 2 साल में नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। कांग्रेस ने नक्सलवाद का पालन पोषण करने का काम किया। मोदी सरकार बनी तो पूरे देश में समाप्त कर देंगे।
- – खरगे 80 साल पार कर गए लेकिन देश को पूरा जान नहीं पाए।
- – मोदी ने देश को सुरक्षित किया, 25 करोड लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुक्त चावल दिया।
- – CM विष्णु देव साय, अरुण, विजय को बधाई देता हूं। मुझे लगा महतारी वंदन के पैसे के लिए तीन-चार साल लग जाएंगे, लेकिन खबर आई पैसा जारी कर दिए।
- – छत्तीसगढ़ के लोग इस बार कंजूसी मत करना, पिछली बार एक सीट छूट गई थी, इस बार संकल्प लें कि 11 की 11 सीटें मोदी जी की झोली में डालना है।
- – कांग्रेस फिर से नए कपड़े पहन कर आ गई, घमंडिया समूह बनाकर।
- – जो लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दे वैसे लोगों को इस देश पर शासन करने का अधिकार नहीं है।
- – कांग्रेस ने धारा 370 को संभाल कर रखा। मोदी ने इसे समाप्त कर दिया।
- – कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर चली।