scriptमध्यप्रदेश में बने चक्रवात के कारण बदला मौसम, अगले कुछ दिनों तक इन जगहों पर बारिश के आसार | Causes of cyclone created in Madhya Pradesh heavy rain chances in CG | Patrika News

मध्यप्रदेश में बने चक्रवात के कारण बदला मौसम, अगले कुछ दिनों तक इन जगहों पर बारिश के आसार

locationरायपुरPublished: Feb 16, 2019 10:57:18 am

Submitted by:

Deepak Sahu

राजधानी में शुक्रवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट बदला और तेज हवा चलने लगी। इसके बाद ओले के साथ तेज बारिश हुई।

mausam

मध्यप्रदेश में बने चक्रवात के कारण बदला मौसम, अगले कुछ दिनों तक इन जगहों पर बारिश के आसार

रायपुर. राजधानी में शुक्रवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट बदला और तेज हवा चलने लगी। इसके बाद ओले के साथ तेज बारिश हुई। बिजली गुल होने से कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा। करीब दस मिनट तक तेज बारिश के बाद रात तक बारिश होती रही। शनिवार सुबह भी मौसम ने अपना यह मिजाज जारी रखा और सुबह भी तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार मप्र में ऊपरी वायु में बने चक्रवात के कारण तेज हवा के साथ बारिश हुई है। चक्रवात पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। इसलिए राजधानी सहित प्रदेश में शनिवार को भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, शहर में शुक्रवार को सुबह से शाम पांच बजे तक दिनभर धूप खिली रही। दोपहर में हल्की गर्मी भी पड़ी। दिन में एक-दो बार हल्के बादल भी छाए रहे। राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रहा।
कुछ क्षेत्रों में दो घंटे बाद आई बिजली: शहर में ओले के साथ बारिश होते ही डीडीनगर, आमानाका, कबीरनगर सहित इलाकों की बिजली गुल हो गई। कुछ इलाकों में तो कुछ समय बाद बिजली आ गई, लेकिन कुछ इलाकों में एक-दो घंटे बाद बिजली आई है। कुछ क्षेत्र में बिजली बंद-चालू हो रही थी।
यहां गिरे ओले: फाफाडीह, देवेंद्र नगर, केलकरपारा, रेलवे स्टेशन, तात्यापारा, रामसागर पारा, आमानाका, गुढिय़ारी, भनपुरी, मोवा, दलदल सिवनी, शंकरनगर आदि इलाके में बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

आज भी हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञानी एनएस मेहता के अनुसार चक्रवात के असर से प्रदेश में शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में आकाश सामान्यत : मेघमय रहेगा। साथ ही वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

फसलों के साथ सेहत पर असर
बेमौसम बारिश से होने से रबी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। ग्रामीण क्षेत्र में बारिश होने से रबी फसल जो खेतों हैं, वह अब उसमें कीड़े लगेंगे और जो फसल पक चुकी है, वह सडऩे लगेगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में लोगों को सर्दी-खांसी और वायर फीवर भी होगा। मौसम में बदलाव होने से लोगों को सर्दी-खांसी और वायरल फीवर तेज से हो रहा है।

तापमान एक नजर में
शहर अधि. न्यू.
रायपुर – 31.0 – 18.3
माना एयरपोर्ट – 31.2 – 17.2
बिलासपुर – 28.2 – 15.8
पेंड्रारोड – 23.9 – 14.4
अंबिकापुर – 26.2 – 13.4
जगदलपुर – 33.8 – 14.7
दुर्ग- —- – – 14.6
राजनांदगांव – 33.0 – 15.0

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो