scriptUP के प्रतापगढ़ में पुलिस पर थाने में पांच महिलाओं को बेरहमी से पीटने का आरोप | UP Police Allegedly Beaten Womens in Sangramgarh Police Station | Patrika News
प्रतापगढ़

UP के प्रतापगढ़ में पुलिस पर थाने में पांच महिलाओं को बेरहमी से पीटने का आरोप

महिलाओं का दावा पुलिस वालों ने शिकायत करने पर फर्जी केस में फंसाने की दी धमकी।

प्रतापगढ़Jun 19, 2019 / 05:35 pm

रफतउद्दीन फरीद

Womens Beaten by Police

पुलिस पर पिटायी का आरोप

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में खाकी पर एक बार फिर बेरहम होने का आरोप लगा है। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें पुरुष सिपाहियों ने बेरहमी से पीटा और कपड़े भी फाड़ दिये। शिकायत करने या मामले को मीडिया के सामने उठाने पर फर्जी केस में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी।
 

आरोप प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाने के नरई गांव का मामला है। महिलाओं का आरोप है कि उनके गांव में पड़ोस के नाई और धोबी का का झगड़ा हो रहा था, जिसे वह लोग देख रही थी। यह बाद लड़ने वालों को यह बात बुरी लगी और वो लोग अपनी लड़ाई छोड़कर महिलाओं से उलझ गए। महिलाओं के मुताबिक उन्होंने पुलिस बुलाई लेकिन पुलिस उल्टा उन्हीं पांच महिलाओं केा थाने ले गयी।
दावा किया कि वहां महिलाएं मौजूद थीं इसके बावजूद पुरुष पुलिस वालों ने बेरहमी से महिलाओं को पीटा। उनके कपड़े भी फाड़ दिये। आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें शिकायत करने या मामला मीडिया में उठाने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी है। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष ने इस घटना से ही इनकार किया है। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना ही नहीं हुई और न ही उनके संज्ञान में ऐसा कुछ है।
By Sunil Somvanshi

Home / Pratapgarh / UP के प्रतापगढ़ में पुलिस पर थाने में पांच महिलाओं को बेरहमी से पीटने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो