scriptअमित शाह और नड्डा ने बुलाई भाजपा नेताओं की बैठक, सदस्यता अभियान की प्रोग्रेस पर चर्चा | Amit shah, JP Nadda Meeting with Senior BJP Leaders in Delhi | Patrika News
नई दिल्ली

अमित शाह और नड्डा ने बुलाई भाजपा नेताओं की बैठक, सदस्यता अभियान की प्रोग्रेस पर चर्चा

Amit shah और JP Nadda की BJP High-level Meeting
JP Nadda सदस्यता अभियान तथा अन्य मुद्दों का जायजा लेंगे
Budget के बारे में जनता को बताने के देंगे निर्देश

नई दिल्लीJul 07, 2019 / 02:38 pm

Mohit sharma

amit shah

अमित शाह और नड्डा ने बुलाई भाजपा नेताओं की बैठक, विधानसभा चुनावों की तैयारी पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) और पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda) रविवार को यहां पार्टी कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक ( BJP High-level Meeting ) उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। भाजपा ( BJP ) के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, शाह और नड्डा भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarter ) में पार्टी के सदस्यता अभियान ( BJP membership drive ) तथा अन्य मुद्दों का जायजा लेंगे।

 

https://twitter.com/ANI/status/1147754976585900032?ref_src=twsrc%5Etfw

बैठक ( BJP High-level Meeting ) में, दोनों शीर्ष नेता पार्टी पदाधिकारियों को केंद्रीय बजट के बारे में जमीनी स्तर पर आम जनता को बताने के लिए भी दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि शाह ( Amit Shah ) और नड्डा ( JP Nadda) झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। इन राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

मुंबई: मरीन ड्राइव में हाई डाइड का कहर, डूबने से एक की मौत और एक लापता

 

BJP

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) देश में सदस्यता अभियान ( BJP Membership Drive 2019 ) चला रही है। भाजपा नेताओं का दावा है कि वर्तमान में उसके 11 करोड़ सदस्य हैं। उनके अनुसार लोकसभा चुनाव ( Loksabha election 2019 ) में भारी जीत के बाद भाजपा उन क्षेत्रों में अपना आधार फैलाने की तैयारी कर रही है, जहां पार्टी अब तक कमजोर है। भाजपा सूत्रों के अनुसार सक्रिय सदस्यता (सदस्य जो पार्टी की गतिविधियों में भाग लेंगे) के लिए कार्यक्रम ( BJP Membership Drive 2019 ) 16 से 31 अगस्त तक चलेगा और इसका लक्ष्य सदस्यों की संख्या 20 फीसदी बढ़ाने का है, जो 2.20 करोड़ है।”

दिल्ली: राजनीति में उतरीं डांसर सपना चौधरी , भाजपा में हुईं शामिल

 

BJP

वहीं, इस अभियान में हरियाणा की मशहूर डांसर व रागिनी गायक सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) पहली सदस्यता हासिल की है। सपना चौधरी ने दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महामंत्री रामलाल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली भाजपा सदस्यता अभियान ( BJP Membership drive ) कार्यक्रम में लोगों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो